फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan PM Abbasi launches new political party

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री ने बनाई नई पार्टी, पीएमएल-एन से अलग हुए अब्बासी बने 'आवाम पाकिस्तान' के प्रमुख

Fri, 21 Jun 2024 04:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2024 04:55 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने शुक्रवार को नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। बता दें कि देश की सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) से राजनीति मतभेद के कारण अलग होकर उन्होंने आवाम पाकिस्तान नाम से नई पार्टी बनाई है।

विज्ञापन
Former Pakistan PM Abbasi launches new political party
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में अगस्त 2017 से मई 2018 तक प्रधानमंत्री रहे पीएमएल-एन के पूर्व नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने देश में नई राजनीतिक पार्टी बना ली है। जानकारी के मुताबिक देश की सत्ताधारी दल से मतभेद के बाद नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने आवाम पाकिस्तान नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई है। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ देश के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल भी उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं। मिफ्ताह इस्माइल भी देश की सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज से अलग हो चुके हैं.
विज्ञापन


6 या 7 जुलाई को होगी औपचारिक शुरुआत
समाचार पत्रों के अनुसार नई राजनीतिक पार्टी जुलाई महीने की 6 या 7 तारीख को औपचारिक तौर पर शुभारंभ होगा। जबकि राजनीतिक दल का नारा है, हम बदलेंगे व्यवस्था। नई पार्टी आवाम पाकिस्तान के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में निराश नागरिक, महंगाई, ऊर्जा की कमी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शैक्षिक असमानताओं जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की गई है।
विज्ञापन


पार्टी के आयोजक समिति के प्रमुख बने अब्बासी
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री को पार्टी की आयोजक समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि मिफ्ताह इस्माइल को उनका डिप्टी नामित किया गया है। इस आयोजक समिति में खैबर-पख्तूनख्वा के पूर्व गवर्नर और पीएमएल-एन नेता सरदार मेहताब अब्बासी, पूर्व पीएमएल-एन सीनेटर जावेद अब्बासी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के पूर्व विधायक शेख सलाहुद्दीन भी शामिल हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में फैसलाबाद से पूर्व पीएमएल-एन विधायक राणा जाहिद तौसीफ, पूर्व पीटीआई स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा, पूर्व पीएमएल-एन प्रांतीय विधायक जैयम कादरी, हजारा क्षेत्र की कार्यकर्ता फातिमा आतिफ, सिंधी राष्ट्रवादी नेता अनवर सूमरो, कानूनी विशेषज्ञ मोइज जाफरी और शिक्षाविद् तारिक बनुरी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2017 से मई 2018 तक प्रधानमंत्री थे अब्बासी
पाकिस्तान में पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से अयोग्य घोषित किए जाने तक शाहिद खाकान अब्बासी प्रधानमंत्री पद पर थे। शाहिद खाकान अब्बासी के जीवन की बात करें, तो वो रावलपिंडी के मुर्री इलाके से ताल्लुक रखते हैं, जो एक प्रसिद्ध पहाड़ी रिसॉर्ट है। जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए और सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक आते हैं। वे एक व्यवसायी हैं, जिनके परिवार के पास देश की एयरब्लू एयरलाइन है। साल 1988 में पहली बार नेशनल असेंबली के सदस्य चुने जाने के साथ ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी। अब्बासी पीएमएल-एन के टिकट पर कम से कम छह बार चुने गए और उन्हें नवाज शरीफ का करीबी माना जाता था और उन्होंने संघीय मंत्री के रूप में भी काम किया।


पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मिफ्ताह इस्माइल ने नीतिगत असहमति के कारण पीएमएल-एन का दामन छोड़ दिया और 2023 में एक नई पार्टी का खाका तैयार करने के लिए 'रीइमेजिनिंग पाकिस्तान' के बैनर तले देश भर में चर्चा शुरू की थी। इस दौरान दोनों नेता कई चर्चाओं और सेमिनारों में इस बात पर जोर देते रहे हैं कि देश में केवल एक नई राजनीतिक पार्टी ही, वर्तमान की व्यवस्था को बदलने की इच्छाशक्ति के साथ, नकदी की कमी से जूझ रहे देश को संकट से बाहर निकाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed