न्यूयॉर्क: राष्ट्रपति चुनाव परिणाम पलटने की साजिश मामले में सुनवाई, पूर्व मेयर रूडी ने खुद को बताया निर्दोष
एरिजोना रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केली वार्ड के साथ-साथ 11 अन्य लोगों पर साजिश, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों के लिए मंगलवार को फीनिक्स अदालत में मुकदमा चलाया गया। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलिआनी वर्चुअली माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने और नौ अन्य लोगों ने खुद को निर्दोष बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलिआनी और दस अन्य ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रचने के आरोप में मंगलवार को एरिजोना अदालत में खुद को निर्दोष बताया। गिउलिआनी को पिछले हफ्ते समन भेजने के राज्य के प्रयासों की अनदेखी करने के लिए 10,000 डॉलर का मुचलका भरना होगा।
एरिजोना रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केली वार्ड के साथ-साथ 11 अन्य लोगों पर साजिश, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों के लिए मंगलवार को फीनिक्स अदालत में मुकदमा चलाया गया। पूर्व मेयर गिउलिआनी वर्चुअली माध्यम से फीनिक्स अदालत कक्ष में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने और नौ अन्य लोगों ने खुद को निर्दोष बताया। मामले का ट्रायल 17 अक्टूबर को होगा।
गिउलिआनी ने अदालत से कहा- मुझे वकील की आवश्यकता नहीं
अदालत में गिउलिआनी ने कहा, वर्तमान में उनके पास कोई वकील नहीं है, लेकिन भविष्य में उनके पास एक वकील होगा। जब अदालत ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें वकील की आवश्यकता होगी, तो उन्होंने नहीं में जवाब दिया। कहा कि मुझे लगता है कि मैं इसे स्वयं संभालने में सक्षम हूं।
नोटिस देने के लिए अधिकारियों ने कई हफ्ते किया संघर्ष
एरिजोना के अधिकारियों ने कई हफ्तों तक गिउलिआनी को उनके खिलाफ दर्ज अभियोग का नोटिस तामील कराने के लिए संघर्ष किया। फ्लोरिडा में उनके 80वें जन्मदिन मनाने के तुरंत बाद 17 मई की रात अधिकारी उन्हें नोटिस देने में सफल हुए।
अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए छह प्रतिवादी
गिउलिआनी के अलावा अदालत में खुद को निर्दोष बताने की दलीलें देने वाले 10 प्रतिवादियों में से चार वर्चुअली और छह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। प्रतिवादियों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सहयोगी क्रिस्टीना बॉब और पूर्व ट्रम्प अभियान सहयोगी माइक रोमन शामिल हैं।