{"_id":"5c5e9d46bdec221a37668b15","slug":"former-miss-costa-rica-accused-of-sexual-harassment-imposed-on-arias-sanchez","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबल शांति पुरस्कार विजेता एरिआस पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबल शांति पुरस्कार विजेता एरिआस पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Sat, 09 Feb 2019 02:58 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, सैन जोस
भाषा, सैन जोस
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ऑस्कर पर एक ही हफ्ते के अंदर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला हैं।
फेसबुक ने एंटरटेन्मेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की एक फोटो प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया।
विज्ञापन
अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्हें एरिआस सांचेज के खिलाफ नयी शिकायत प्राप्त हुई है। यह यौन शोषण के अपराध से जुड़ी है।
अब तक कम से कम पांच महिलाएं उन पर इस प्रकार के आरोप लगा चुकी हैं।
गौरतलब है कि एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृह युद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
विज्ञापन