{"_id":"645c48775f02bb47300e3d4b","slug":"former-home-minister-of-nepal-arrested-in-scam-world-news-in-hindi-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scam: नेपाल के पूर्व गृह मंत्री घोटाले में गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Scam: नेपाल के पूर्व गृह मंत्री घोटाले में गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Thu, 11 May 2023 07:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 07:14 AM IST
सार
घाटी पुलिस कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक श्यामलाल ग्यावली ने बताया, हमने खांड को उन लोगों के बयान के आधार पर हिरासत में लिया है, जिन्हें पहले गैर-भूटानी शरणार्थियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में तीसरे देशों में भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खांड को बुधवार को विदेश में भूटानी शरणार्थियों के रूप में नेपाली नागरिकों की कथित तस्करी के मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
घाटी पुलिस कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक श्यामलाल ग्यावली ने बताया, हमने खांड को उन लोगों के बयान के आधार पर हिरासत में लिया है, जिन्हें पहले गैर-भूटानी शरणार्थियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में तीसरे देशों में भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। खांड की गिरफ्तारी का एक कारण भूटानी शरणार्थियों के रूप में अमेरिका भेजने के वादे पर बड़ी रकम की ठगी करना भी रहा।
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
नेपाली नागरिकों को फर्जी भुटानी शरणार्थी बना अमेरिका भेजने का प्रलोभन देने और करोड़ों रूपये धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में यूएमएल सचिव टाप बहादुर रायमांझी फरार बताए जा रहे हैं। उधर, घटना संज्ञान में आने के बाद पार्टी के सभी पदों से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व गृहमंत्री को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मुख्यालय काठमांडू लेकर पहुंची। अभी तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जिला अदालत ने खांड को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।