Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla said Indian general elections are important for the world

US: पूर्व विदेश सचिव बोले- भारतीय आम चुनाव विश्व के लिए महत्वपूूर्ण, 10 साल में भारत को देखने का नजरिया बदला

Thu, 23 May 2024 09:48 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 23 May 2024 09:48 AM IST
सार

भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अन्य नेतृत्व के अपेक्षा में कहीं अधिक आगे बढ़ गया है। रोचक बात यह है कि यह सब कुछ सिर्फ एक दशक में हासिल किया गया है। 

विज्ञापन
Former Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla said Indian general elections are important for the world
हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में लोकसभा चुनाव जारी है। इसे लेकर अमेरिका में भी उत्सुकता है। भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत में हो रहे चुनाव बहुत दिलचस्प है। इसका कारण सिर्फ यह नहीं कि यह सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनवा है बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं। दुनिया के साथ-साथ मुझे लगता है कि अमेरिका को भी भारत के आम चुनावों में रुचि है। 

विज्ञापन

 

 

 10 वर्षों में भारत को देखने का तरीका बदल गया
श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति रही है 'भारत प्रथम'। भारत के नागरिकों और उनकी प्राथमिकताओं ने हमारी विदेश नीति को निर्देशित किया है। पिछले 10 वर्षों में भारत को देखने का तरीका बदल गया है। पीएम मोदी को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है और वह भी दो बार। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अन्य नेतृत्व के अपेक्षा में कहीं अधिक आगे बढ़ गया है। रोचक बात यह है कि यह सब कुछ सिर्फ एक दशक में हासिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पीएम मोदी के तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ अच्छे संबंध रहे
भारत-अमेरिका संबंध पिछले 10 वर्षों में कैसे आगे बढ़े इस पर पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच जारी रिश्ते पिछले 10 वर्षों में कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। आज हम इस स्थिति में हैं कि रणनीतिक पहलुओं पर अधिक व्यापक तरीके से विचार कर सकते हैं। हमने आपसी मतभेदों से निपटना सीख लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं फिर चाहें वे ओबामा हों, ट्रंप हों या फिर बाइडन। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed