फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former CIA official sentenced to 20 years of jail imprisonment for spying for China

सीआईए के पूर्व अधिकारी को मिली 20 साल की जेल, चीन के लिए करता था जासूसी

Sat, 18 May 2019 12:05 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
former CIA official sentenced to 20 years of jail imprisonment for spying for China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के पूर्व कर्मचारी को शुक्रवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसपर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है। पूर्व अधिकारी का नाम केविन मल्लोरी है। उसे जासूसी अधिनियम के तहत दोषी पाया गया है। उसने वर्गीकृत अमेरिकी रक्षा जानकारी चीनी खुफिया अधिकारी को 25,000 अमेरिकी डॉलर में बेचने का दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन


असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन डेमेर्स ने कहा, 'पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी मल्लोरी को अगले 20 साल जेल में बिताने होंगे क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा सूचना को चीनी खुफिया अधिकारी को दिया।' उन्होंने कहा कि यह मामला एक चेतावनी है कि अमेरिका खुफिया अधिकारियों को चीन लक्षित कर रहा है और वह अपने देश और साथियों के साथ धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन


डेमेर्स ने कहा कि यह सजा एक कड़ा संदेश देगी कि हमारे पूर्व खुफिया अधिकारियों की चीनी या किसी अन्य विदेशी खुफिया सेवा के साथ कोई व्यापारिक साझेदारी नहीं है। 62 साल के मल्लोरी को फेडरल ज्यूरी ने 28 जून 2018 को षड्यंत्र रचने, विदेशी सरकार की सहायता के लिए राष्ट्रीय रक्षा जानकारी का वितरण करने और गलत सामग्री बनाने का दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान अदालत में पेश किए गए रिकॉर्ड और सबूतों के अनुसार मार्च और अप्रैल 2017 में मल्लोरी माइकल यांग से मिलने के लिए शंघाई गए थे। जिसने खुद को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के थिंक टैंक का कर्मचारी बताया था लेकिन इसे मल्लोरी ने चीनी खुफिया अधिकारी बताया है। खुफिया अधिकारी धाराप्रवाह चीनी बोल सकता है। उसे चीनी अधिकारी ने एक उपकरण दिया था जिसके जरिए दोनों के बीच रक्षा सूचना के बारे में बात हुई है। जिसे कि वह पीआरसी को बेचने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed