{"_id":"5c5147dbbdec22739b069bb4","slug":"foreign-powers-can-try-to-intervene-in-us-presidential-election-intelligence-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी ताकतें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर सकती हैं : खुफिया प्रमुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेशी ताकतें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर सकती हैं : खुफिया प्रमुख
Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
अजय सिंह
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खुफिया के निदेशक डान कोट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के खुफिया प्रमुख ने कहा है कि रूस और चीन सहित विदेशी ताकतें देश में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर सकती हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खुफिया के निदेशक डान कोट्स ने खुफिया मामलों की सीनेट सलेक्ट कमेटी से मंगलवार को कहा कि खुफिया समुदाय के लिए चुनाव सुरक्षा हमेशा प्रमुख रही है और आगे भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
यह समिति वर्ष 2019 के विश्वव्यापी खतरों के आकलन पर सुनवाई कर रही थी।
इस दौरान कोट्स ने कहा, ‘‘हमारा आकलन है कि विदेशी ताकतें अमेरिका में 2020 में होने वाले चुनावों को अपने हितों को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखेंगी। हमारा मानना है कि वे अपनी क्षमताओं को और निखारेंगे और उसमें नए दांव पेच जोड़ेगे क्योंकि वे पूर्व चुनावों में एक दूसरे के अनुभवों और प्रयासों से सीखते हैं।’’
विज्ञापन
सीनेट की शक्तिशाली समिति के समक्ष कोट्स का यह बयान इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस पर दखल देने के आरोप हैं और मामले की व्यापक पैमाने पर जांच भी चल रही है।
सीनेटर अंगुस किंग ने यह जानना चाहा कि क्या खुफिया तंत्र उम्मीदवारों को यह जानकारी देगी कि विदेशी ताकतें अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं?
इस पर एफबीआई के निदेशक क्रस्टोफर वैरे ने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट प्रोटोकॉल तैयार किया है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हमारे पास उपलब्ध जानकारी इतनी भरोसेमंद और कार्रवाई करने योग्य है कि उसकी सूचना पीड़ित को दी जाए।’’
विभाग ने बयान में बताया कि कुरैशी ने मानवाधिकारों पर उच्चायुक्त कार्यालय की तरफ से जून 2018 में जारी रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने ब्रिटेन की संसद की रिपोर्ट पर भी चर्चा की।