फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign ministers of India, Pakistan hold casual conversations on sidelines of SCO conclave

SCO: भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने दो बार की अनौपचारिक बातचीत; क्या क्रिकेट संबंध सुधारने पर हुई चर्चा?

Wed, 16 Oct 2024 10:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Oct 2024 10:35 PM IST
सार

SCO: विदेश मंत्री एस.जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार ने मंगलवार रात एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर दो बार अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच क्रिकेट संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Foreign ministers of India, Pakistan hold casual conversations on sidelines of SCO conclave
एस. जयशंकर, शहबाज शरीफ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस.जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार ने मंगलवार रात को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर दो बार अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान दावा किया गया कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को सुधारने पर चर्चा की गई। हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों ने ऐसी किसी भी बातचीत से साफ इनकार किया है। बताया गया कि बातचीत रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आयोजित किया था। इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन

 
हालांकि, इस बातचीत से दोनों देशों के बीच की कड़वाहट में किसी भी सुधार का संकेत नहीं मिला। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने जयशंकर की इस्लामाबाद यात्रा को दोनों देशों के बीच जमी बर्फ को पिघलाने वाला दौरा करार दिया। पाकिस्तानी पक्ष ने भारत से अनुरोध किया कि वह फरवरी में पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले। जयशंकर और डार बुधवार को एक आधिकारिक लंच में एक साथ बैठे और उनके बीच सकारात्मक बातचीत हुई। हालांकि दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई। डार पाकिस्तान के वित्त मंत्री भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तरार ने कहा, न ही हमने और न ही उन्होंने (भारत) द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया। लेकिन मैं मानता हूं कि जयशंकर का दौरा बर्फ पिघलाने वाला है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी जयशंकर के दौरे को सकारात्मक बताया। रात्रिभोज में जयशंकर और शहबाज शरीफ ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और एक-दूसरे से बातचीत की। सुबह में भी शरीफ ने एससीओ शिखर सम्मेलन में जयशंकर का स्वागत किया। इस्लामाबाद से रवाना होने से पहले जयशंकर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री डार का आभार जताया और एससीओ सम्मेलन को उपयोगी बताया। 

  
जयशंकर की यह यात्रा महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह करीब नौ साल में पहली बार है, जब भारत का विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचा। दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे और सीमा पार आतंकवाद के कारण संबध तनाव में रहे हैं। 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर हमले के बाद भारत के युद्धक विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था। जिसके बाद संबंधों में और तनाव आया। इसके बाद, भारत ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किया। जिससे संबंध और बिगड़ गए। 
  
भारत का स्पष्ट कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहते हैं। लेकिन इसके लिए इस्लामाबाद को आतंकवाद और दुश्मनी से मुक्त माहौल बनाने की आवश्यकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed