फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign ministers of G20 countries could not unanimous on Russia Ukraine war

G-20 Summit: रूस-यूक्रेन युद्ध पर एकमत नहीं हो पाए जी-20 देशों के विदेश मंत्री, इंडोनेशिया ने की भावुक अपील

Sat, 09 Jul 2022 05:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नुसा दुआ।
एजेंसी, नुसा दुआ। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 05:35 AM IST
सार

जी-20 समूह की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान में आतंकवाद, अपराध, जलवायु और आर्थिक मुद्दों को ही उठाया गया, बयान में कहीं भी यूक्रेन में युद्ध को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई।  

विज्ञापन
Foreign ministers of G20 countries could not unanimous on Russia Ukraine war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

जी-20 के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर साझा बयान जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई। आखिर में काफी मशक्कत के बाद मेजबान इंडोनिशया ने युद्ध को खत्म करने की अपील के साथ साझा बयान जारी किया। इंडोनेशिया के बाली में हुए दो दिन के सम्मेलन के अंत मे मेजबान इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेंटो मारसुदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पूरी दुनिया भोजन और ईंधन के संकट का सामना कर रही है, लिहाजा इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए।  

विज्ञापन


मारसुदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों से पृथ्वी के भविष्य के लिए आपसी अविश्वास खत्म करने की भावुक अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से लेकर जलवायु परिवर्तन तक और यूक्रेन संकट जैसी चुनौतियों की वजह से दुनिया बहुत अस्थिर और अविश्वास से भर गई है, इसे खत्म करना जरूरी है।
विज्ञापन


विश्व का महामारी से उबरना अभी बाकी है, लेकिन यूक्रेन में युद्ध के तौर पर दूसरा संकट हमारे सामने है, जिससे पूरी दुनिया की खाद्य आपूर्ति शृंखला और ऊर्जा संसाधन चरमरा रहे हैं। गरीब और विकासशील देश अब ईंधन व अनाज की कमी का सामना कर रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन समस्याओं का हल निकालने के लिए नियम आधारित विश्व व्यवस्था को प्रासंगिक बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारसुदी ने कहा, इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एकसाथ बैठना दुनिया के लिए मुश्किल हो गया है। यूक्रेन में युद्ध ने विश्व व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। हालांकि, उनकी इन टिप्पणियों पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।  

युद्ध ने बढ़ाया कोविड दुष्प्रभाव: ब्लिंकेन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने मारसुदी के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि कोविड के दुष्प्रभाव अब भी दुनिया पर साफ दिख रहे हैं। दुर्भाग्य से यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण ने इन प्रभावों को और गंभीर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वे बाली वार्ता के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्ता का एजेंडा यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण दुनिया के सामने पैदा हुए खाद्य एवं ऊर्जा संकट पर बात करना, इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराना और भविष्य में ऐसी किल्लत से मिलकर निपटने के मुद्दे पर बात करना है।

खींचतान के साथ खत्म हुई बैठक
बैठक में एक तरफ चीन और रूस थे, तो दूसरी तरफ अमेरिका और यूरोपीय देश। दोनों धड़ों की दूरी की वजह से ज्यादातर मुद्दों पर आम सहमति नहीं बनी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक मंच पर आए थे। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों नेता मिलेंगे और कम से कम युद्ध की वजह से पूरी दुनिया पर आए ईंधन और भोजन के संकट को दूर करने के संबंध में ठोस बातचीत होगी, लेकिन उम्मीद के विपरीत दोनों एक-दूसरे की खिंचाई में लगे रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस सम्मेलन से लौट गईं।

रूसी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, यूक्रेन और अफगान संकट पर चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में यूक्रेन संकट और अफगानिस्तान समेत साझा हितों वाले द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, बाली में लावरोव के साथ यूक्रेन संघर्ष और अफगानिस्तान के हालात के अलावा समसामयिक क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बता दें, दोनों विदेश मंत्रियों की यह भेंट एक हफ्ते पहले पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेलीफोन पर हुई वार्ता के बाद हुई है।


फ्रांस की नई विदेश मंत्री से वैश्विक चुनौतियों पर हुई बात  जयशंकर ने फ्रांस की नई विदेश मंत्री कैथरीन कोलोन्ना के साथ भी द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों और अहम वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, फ्रांस की नई विदेश मंत्री कैथरीन कोलोन्ना के साथ मेरी पहली मुलाकात। हमने अपने मजबूत संबंधों और सम्पूर्ण संभावनाओं    को हासिल करने के लिए करीब से काम करने को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed