{"_id":"6444ce9ceea069873201e725","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-guyana-visit-meet-pm-president-energy-defence-sector-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: गयाना प्रधानमंत्री से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऊर्जा-रक्षा सहयोग पर हुई बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S Jaishankar: गयाना प्रधानमंत्री से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऊर्जा-रक्षा सहयोग पर हुई बातचीत
Mon, 24 Apr 2023 04:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 24 Apr 2023 04:54 AM IST
सार
एस जयशंकर ने गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उप-राष्ट्रपति भारत जगदेव से भी मुलाकात की। जयशंकर ने पांचवीं भारत-गयाना जॉइंट कमीशन की बैठ की भी सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन
जयशंकर ने गुयाना बर्बिस में भारतीय आगमन के स्मारक का दौरा किया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर गयाना के दौरे पर गए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने गयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात में ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। मुलाकात में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देशों की विकास यात्रा में भारत साझेदार बनेगा। बता दें कि एस जयशंकर की पहली गयाना यात्रा है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि वह प्रधानमंत्री फिलिप और अन्य नेताओं से मिलकर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ईस्ट बैंक-ईस्ट कोस्ट रोड लिंक प्रोजेक्ट का भी दौरा किया। इस दौरान गयाना के पीडब्लूडी मंत्री देवदत्त इंदर भी विदेश मंत्री के साथ रहे। विदेश मंत्री ने प्रोजेक्ट में लगे कामगारों और स्टाफ से भी बातचीत की। इससे पहले एस जयशंकर ने गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उप-राष्ट्रपति भारत जगदेव से भी मुलाकात की। जयशंकर ने पांचवीं भारत-गुआना जॉइंट कमीशन की बैठ की भी सह-अध्यक्षता की। इस दौरान गयाना के विदेश मंत्री हग टोड भी मौजूद रहे। इस बैठक में खेती, रक्षा सहयोगा और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन
भारत-गयाना बिजनेस राउंड टेबल में हुए शामिल
बीते दिनों गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उपराष्ट्रपति जगदेव ने भी भारत का दौरा किया था। अब विदेश मंत्री के गयाना दौरे से दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की मंशा है। गयाना राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भी ऊर्जा, स्वास्थ्य, फार्मा, कृषि, इनोवेशन तकनीक और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई थी। एस जयशंकर अपनी गयाना यात्रा के दौरान भारत-गयाना बिजनेस राउंड टेबल में भी शामिल हुए, जिसमें गयाना के विदेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने गयाना के मशहूर क्रिकेटर रामनरेश सरवन और स्टीवन जैकब से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। साथ ही गुआना की नेशनल असेंबली के स्पीकर से भी मुलाकात की।
जयशंकर ने गुयाना बर्बिस में भारतीय आगमन के स्मारक का दौरा किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को बर्बिस, गुयाना में भारतीय आगमन के स्मारक का दौरा किया। उनके साथ संस्कृति, युवा और खेल मंत्री चार्ल्स रामसन भी मौजूद थे। जयशंकर ने ट्वीट किया, बर्बिस गुयाना में भारतीय आगमन के लिए यादगार स्मारक का दौरा किया। प्रवासी भारतीयों के साथ उनके प्रयासों और सफलताओं की प्रशंसा की। संस्कृति, युवा और खेल मंत्री चार्ल्स रामसन जूनियर को इसमें शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।