फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister Jaishankar Singapore counterpart Balakrishnan exchange views on Indo Pacific and West Asia

S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर समकक्ष बालाकृष्णन से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 25 Mar 2024 03:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 25 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर हैं। सोमवार को जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Foreign Minister Jaishankar Singapore counterpart Balakrishnan exchange views on Indo Pacific and West Asia
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : @DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों सिंगापुर के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने सोमवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बढ़ाने के उपायों और हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर जयशंकर शनिवार को सिंगापुर पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया और शनिवार को निवेशकों से मुलाकात की।
विज्ञापन


राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हुए
बालाकृष्णन के अलावा जयशंकर ने व्यापार और उद्योग मंत्री गन किम योंग और वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी समन्वय मंत्री टीओ ची हेन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में बताया, 'सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मिलकर अगली आईएसएमआर’बैठक की तैयारियों के बारे में बात की। हमारे राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने पर भी चर्चा की। हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य वरिष्ठ मंत्रि से भी मुलाकात
व्यापार और उद्योग मंत्री गन किम योंग से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ‘जानकारी दी कि व्यापार, अंतरिक्ष, हरित ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला और रक्षा पर चर्चा की। उन्होंने लिखा, 'आशा है कि भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय बैठक में इन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।’

इसके बाद उनकी मुलाकात टीओ ची हेन से हुई। इस मुलकात को लेकर जयशंकर ने कहा, ‘भारत में व्यापक बदलावों और हमारी साझेदारी के लिए उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों पर चर्चा की गई।’


प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से भी मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा, 'प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

बता दें कि विदेश मंत्री का फिलीपीन और मलयेशिया की यात्रा करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed