फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   flood in china: 17 dead and thousands shifted to relief camps

चीन में आई बाढ़ से भीषण तबाही, 13 लोगों की मौत, हजारों बेघर

Thu, 11 Jun 2020 12:24 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Thu, 11 Jun 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
flood in china: 17 dead and thousands shifted to relief camps
चीन में बाढ़ - फोटो : PTI

दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण 2 जून से अब तक लगभग 2,28000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है। 

विज्ञापन


आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप से गुआग्शीं का दक्षिणी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जहां 6 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। हुनान प्रांत में 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीन की प्रमुख नदियों में से एक यांगत्जे और पर्ल में हर साल आने वाली बाढ़ से भीषण तबाही होती है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में भी बाढ़ और तब बारिश ने मचाई थी तबाही
गौरतलब है कि चीन में वर्ष 2019 में आई बाढ़ और भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले साल बाढ़ से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 3,56,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की नौबत आ गई थी। पिछले साल 9,300 घर बाढ़ में तबाह हो गए थे। इसके अलावा 3,71,100 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन भी बाढ़ पूरी तरह से तबाह हो गई थी। वहीं बारिश ने अर्थव्यवस्था को अब तक 1.93 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में उत्तर में सूखे तो दक्षिण में बाढ़ से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed