फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood hit Pakistan appeals for urgent aid from international community

Pakistan: बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांगी मदद, अब तक 1200 से ज्यादा की मौत

Sun, 04 Sep 2022 01:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 01:15 AM IST
सार


बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है। पाकिस्तान इस बाढ़ के प्रभाव से निबटने के लिए संघर्ष कर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पहाड़ों में रिकॉर्ड मानसून की बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से आयी बाढ़ में 57 लोग हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
Flood hit Pakistan appeals for urgent aid from international community
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता की अपील की है। साथ ही आशा जताई कि इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करने का संकल्प बना रहेगा, क्योंकि अमेरिका में भी 2005 में आए तूफान हरीकेन कैटरीना से हुई तबाही में वहां 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे और 33 मिलियन से अधिक प्रभावित हुए थे। पाकिस्तान इस बाढ़ के प्रभाव से निबटने के लिए संघर्ष कर रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पहाड़ों में रिकॉर्ड मानसून की बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से आई बाढ़ में 57 लोग हताहत हुए हैं। 14 जून से अब तक 1,265 लोग मारे गए हैं। घायलों की संख्या 12,577 पहुंच गई है।
विज्ञापन


शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि आपदा के समय तत्काल सहायता दी जाए। पाकिस्तान सरकार ने विनाशकारी बाढ़ को लेकर एक नोडल आपदा एजेंसी राष्ट्रीय बाढ़ प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र की स्थापना की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में 5,00,000 से अधिक लोग बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब प्रांतों में राहत शिविरों में रह रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को 30 साल के औसत की तुलना में 500 प्रतिशत अधिक बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान जिस आपदा का सामना कर रहा है, उसकी तुलना अमेरिका में तूफान कैटरीना से हुई तबाही से की जा सकती है, जिसने दुनिया की महाशक्ति को असहाय बना दिया था।
विज्ञापन


तूफान कैटरीना एक बड़ा और विनाशकारी तूफान था, जिसने अगस्त 2005 में न्यू ऑरलियन्स शहर और अमेरिका के आसपास के क्षेत्रों में 1,800 से अधिक मौतें और 125 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान किया था। यह अमेरिका में भूस्खलन बनाने वाला चौथा सबसे तीव्र अटलांटिक तूफान था। लगभग 5 हजार किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, बलूचिस्तान प्रांत में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। देश का एक तिहाई हिस्से में पानी की चपेट में हैं। बाढ़ ने किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे अमेरिकी सांसद
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य शीला जैक्सन और टॉम सुओजी पाकिस्तान के दो दिनी दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे पीड़ितों और पाकिस्तानी सरकार के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करना चाहते हैं। दोनों सांसद रविवार को सिंध प्रांत में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, वे बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उधर, अमेरिकी मध्य कमांड के जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने बाढ़ से मौतों पर दुख जताया।


ईरान, अफगानिस्तान से 50 ट्रक सब्जियां
पाकिस्तान में सब्जियों और खाद्य उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच ईरान और अफगानिस्तान से 50 ट्रक ताप्तान और चमन सीमाओं से देश में पहुंच गए हैं। डॉन अखबार के मुताबिक, आगामी दिनों में प्याज और टमाटर की एक और खेप यहां पहुंचेगी। सरकार ने इस सब्जियों से 90 दिन के लिए शुल्क भी हटा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed