{"_id":"6117d3208ebc3eada97935b4","slug":"flood-havoc-in-turkey-heavy-devastation-in-the-northern-kalasagar-region-44-people-killed-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में बाढ़ का कहर: उत्तरी कालासागर क्षेत्र में भारी तबाही, अब तक 44 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की में बाढ़ का कहर: उत्तरी कालासागर क्षेत्र में भारी तबाही, अब तक 44 लोगों की मौत
Sat, 14 Aug 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोजकुर्त
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोजकुर्त
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:58 PM IST
सार
तुर्की में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। काला सागर के किनारे बसे शहर बोजकुर्त शहर में व्यापक तबाही हुई है।
विज्ञापन
तुर्की में बाढ़ से तबाही का नजारा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्की में एक माह में दूसरी बार कुदरत ने कहर ढाया है। उत्तरी काला सागर क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सालों बाद तुर्की में ऐसी बाढ़ आई है।
विज्ञापन
तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन निदेशालय (एएफएडी) ने कहा कि कस्तमोनू जिले और बोजकुर्त में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 44 हो गई है। सिनोप में बाढ़ से एक इमारत ढह गई है। इसमें 10 लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
At least 44 killed in Turkey flood as search for missing continues https://t.co/aWv1DMFxSr pic.twitter.com/AtevoFIirp
विज्ञापन विज्ञापन— Reuters (@Reuters) August 14, 2021
एक गांव में 18 इंच बारिश
तुर्की में बाढ़ से उत्तरी प्रांतों में हालात बेकाबू हो गए हैं। बोजकुर्त के पास एक गांव में तीन दिन में 18 इंच बारिश हो गई। बाढ़ का पानी काफी तेज था, जिससें सड़कों पर मलबा गिरा हुआ है। पुल नष्ट हो गए हैं, सड़कों को बंद कर दिया और सैकड़ों गांवों की बिजली भी काट दी गई है। पूरे क्षेत्र में बचाव अभियान चल रहे है।
बिजली व संचार व्यवस्था ठप
कलाबालिक के रहने वाले इलियास के अनुसार यह बाढ़ अभूतपूर्व है। बिजली गुल है, मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। हम बस सहायता के लिए इंतजार कर रहे हैं। मेरी चाची और पति लापता हैं। लोग अपनों को चारों ओर ढूंढ रहे हैं।