फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five-point consensus ASEAN in UNSC main Focused violence in Myanmar will be stopped immediately

म्यांमार: यूएनएससी में आसियान की पांच बिंदुओं पर बनी आम सहमति, भारत ने किया स्वागत

Thu, 19 Aug 2021 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Aug 2021 02:21 AM IST
सार

  • सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष तिरुमूर्ति ने पांच सूत्रीय बिंदुओं की सराहना की

विज्ञापन
Five-point consensus ASEAN in UNSC main Focused violence in Myanmar will be stopped immediately
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने म्यांमार के विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बंद कमरे में हुई एक बैठक की अध्यक्षता की और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) की पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का स्वागत किया। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, भारत आसियान दूत की म्यांमार के लिए जल्द होने वाले दौरे को लेकर उत्सुक है।

विज्ञापन


बता दें कि तिरुमूर्ति यूएनएससी के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं जिनके नेतृत्व में म्यांमार पर सुरक्षा परिषद के बंद कमरे में बैठक हुई। उन्होंने कहा, वे म्यांमार के लिए आसियान के विशेष दूत एवं ब्रुनेई के विदेश मंत्री दारुस्सलाम दातो एरिवन यूसुफ द्वारा दिए गए विवरणों की सराहना करते हैं।
विज्ञापन


आसियान की पांच बिंदुओं पर बनी आम सहमति में कहा गया है कि म्यांमार में हिंसा फौरन रोकी जाएगी और सभी पक्ष अत्यधिक संयम बरतेंगे तथा लोगों के हित में शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच सार्थक वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, भारत आसियान की ‘पांच सूत्री आम सहमति’ का स्वागत करता है और वह आसियान दूत के म्यांमार में होने वाले दौरे को लेकर उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यदि आसियान देशों के प्रयासों से म्यांमार में शांति बहाली होती है और लोगों को न्याय मिलता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed