फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   five people were killed and 32 were injured after a boulder collapsed in the Brazil

Viral Video : भरभराकर नावों पर गिरी चट्टान, ब्राजील में हुए हादसे में पांच की मौत, 32 घायल, 20 लापता

Sun, 09 Jan 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 05:21 AM IST
सार

इस हादसे में कई लोग लापता भी हैं। लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, लेकिन गोताखोर अपनी सुरक्षा के लिए रात में अपनी खोज बंद कर देंगे।

विज्ञापन
five people were killed and 32 were injured after a boulder collapsed in the Brazil
ब्राजील में गिरी चट्टान... - फोटो : twitter

विस्तार

ब्राजील के राज्य मिनस गेरैस में शनिवार को एक चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिर गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 लोग लापता हैं। वहीं नौ लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। दक्षिणपूर्वी ब्राजील के लैंडलॉक राज्य मिनस गेरैस की गवर्नर रोमू जेमा के अनुसार, भारी बारिश के कारण कैपिटोलियो में फर्नास झील में चट्टान का हिस्सा ढ़ह गया। जेमा ने ट्विटर पर लिखा कि वह इस मुश्किल समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी हैं। साथ ही लिखा कि हम लोगों को आवश्यक सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मिनस गेरैस फायर डिपार्टमेंट के कमांडर कर्नल एडगार्ड एस्टेवो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लापता व्यक्तियों की तलाश जारी रहेगी, लेकिन गोताखोर अपनी सुरक्षा के लिए रात में अपनी खोज बंद कर देंगे। साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने वीडियो ट्वीट किया,  जिसमें कहा गया कि नौसेना ने खोज और बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए एक राहत दल तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed