फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five new animal species of wild animals discovered in Southwest China Tibet

तिब्बत में खोजे गए पांच नये जीव, अरुणाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में मिला अनूठा सफेद गालों वाला बंदर

Tue, 13 Apr 2021 05:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Apr 2021 05:08 AM IST
सार

  • यह जीव पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाये जाते
  • मौजूदा खोज को आठ वर्ष तक वन्य जीवों की खोज के लिए हुआ अभियान का परिणाम बताया जा रहा है

विज्ञापन
Five new animal species of wild animals discovered in Southwest China Tibet
सफेद गालों वाला मकैक बंदर - फोटो : स्क्रीनशॉट सिना वीबो वीडियो

विस्तार

हिमालय में बसे तिब्बत में पांच नये जीवों की खोज की गई है। यह जीव पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाये जाते। इनमें एक अनूठा सफेद गालों वाला मकैक बंदर भी है, जिसे भारत की अरुणाचल से सटी सीमा के निकट पाया गया है। मौजूदा खोज को आठ वर्ष तक वन्य जीवों की खोज के लिए हुआ अभियान का परिणाम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


चीन के कब्जे में मौजूद तिब्बत को चीन अपना स्वायत्त क्षेत्र बताता है, यहां क्षेत्रीय वन विभाग ने इस अध्ययन को अंजाम दिया। इन क्षेत्रों को विषम परिस्थितियों की वजह से आमतौर पर जीवन से रहित माना जाता है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स केअनुसार यह अपनी तरह का दूसरा अध्ययन था और इसे 6346 वर्ग किमी क्षेत्र में करीब 900 अध्ययनकर्ताओं द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


यह जीव खोजे गए

  • विशेष किस्म का मकैक बंदर : इसे पुराने समय के ग्रिगेरियस बंदरों के वंश में रखा गया है। यह सफेद गालों की वजह से अलग पहचान रखता है। इसे सबसे पहले 2015 में देखा गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सर्प : बुशमास्टर प्रजाति के प्रोटोबोथ्रोप्स हिमालयनस नामक सांप की खोज की गई। यह डेढ़ मीटर लंबा और लाल सिर वाला सांप जहरीला होता है और 2012 में सबसे पहले देखा गया।
  • मेढ़क : तीन प्रजातियों के मेढक भी तिब्बत में खोजे गए हैं।
  • 20 जीव तिब्बत में पहली बार मिले : अध्ययनकर्ताओं को 20 जीव भी तिब्बत में पहली बार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed