फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five killed in three bomb blasts in Kabul, Afghanistan

काबुल: तीन अलग-अलग बम धमाकों में पांच की मौत, दो घायल

Sun, 21 Feb 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five killed in three bomb blasts in Kabul, Afghanistan
काबुल में आत्मघाती हमला - फोटो : social media

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए तीन अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदावस फरमर्ज ने बताया, पहले दो धमाके 15 मिनट के अंतर पर हुए और एक विस्फोट दो घंटे बाद हुआ।

विज्ञापन


इसमें पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाया गया था। दूसरे विस्फोट में उत्तर-पश्चिमी काबुल के एक इलाके में एक कार को निशाना बनाया गया, इसमें राष्ट्रीय सेना के सैनिक यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


धमाके में दो सैनिक मारे गए। वहां से गुजर रहे एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। तीसरे विस्फोट में पश्चिमी काबुल में पुलिस की एक कार को निशाना बनाया गया। इसमें दो पुलिस अधिकारी मारे गए। इस बीच, पहले विस्फोट में एक नागरिक कार को निशाना बनाया गया, इससे यात्री वाहन के अंदर बैठे दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल पुलिस ने कहा है कि अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों में से अधिकतर में चुंबक का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वाहनों में लगा दिया जाता है और फिर उनमें रिमोट कंट्रोल या टाइमर द्वारा विस्फोट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed