{"_id":"622e9525dcb463725919c51d","slug":"five-indian-students-passed-away-in-an-auto-accident-near-toronto-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: कनाडा के टोरंटो में वाहन दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसा: कनाडा के टोरंटो में वाहन दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
Mon, 14 Mar 2022 06:36 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 06:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के टोरंटो से एक खबर आई है यहां 13 मार्च शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई। इसकी जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है।
विज्ञापन
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के क्विंटे वेस्ट डिटेचमेंट के अनुसार, सभी छात्र एक वैन में सवार थे। तड़के लगभग 3:45 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर उनकी वैन से टकरा गया। वैन में सवार पांच लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत छात्रों की पहचान 24 वर्षीय हरप्रीत सिंह, 21 वर्षीय जसपिंदर सिंह, 22 वर्षीय करनपाल सिंह, 23 वर्षीय मोहित चौहान और 23 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हई है। पुलिस ने कहा कि सभी पांचों मॉन्ट्रियल और ग्रेटर टोरंटो एरिया में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
वैन में सवार दो अन्य यात्रियों को गंभीर चोट लगने पर अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रैक्टर-ट्रेलर के चालक को कोई चोट नहीं आई। एक जांच चल रही है, अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग की एक लाइन बंद हो गई थी। लेकिन उसके बाद से इसे फिर से खोल दिया गया है।
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस घटना को हृदयविदारक त्रासदी करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कनाडा में दिल दहला देने वाली त्रासदी। शनिवार को टोरंटो के पास वाहन दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य अस्पताल में हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में हैं।’
जयशंकर ने जताया शोक
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा में भारतीय छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा पीड़ितों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए बताया कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग की ओर से पीड़ितों को पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। घटना में घायल दो छात्रों को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
हजारों छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं कनाडा
कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर साल हजारों भारतीय छात्र यहां आते हैं। ‘कैनेडियन ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन’ के हवाले से पिछले साल प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कनाडा के विश्वविद्यालयों में 2016 में 76,075 भारतीय छात्र पढ़ रहे थे और यह संख्या 2018 में बढ़कर 1,72,625 हो गई।
पिछले तीन महीने में कनाडा में भारतीय नागरिकों के त्रासदीपूर्ण घटना का शिकार होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, जनवरी में कनाडा-अमेरिका सीमा के पास मैनिटोबा में एक शिशु सहित चार भारतीय मृत पाए गए थे। गुजरात के इस परिवार की अत्यधिक ठंड के कारण मौत हो गई थी।