फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five agreements for development of education between India and Afghanistan

शिक्षा के विकास के लिए भारत और अफगानिस्तान में पांच समझौते

Mon, 06 Jul 2020 07:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jul 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Five agreements for development of education between India and Afghanistan
PM modi and Afghan President Ashraf Ghani(file photo) - फोटो : पीटीआई

अफगानिस्तान ने अपने चार प्रांतों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रविवार को भारत के साथ पांच समझौते किए। इसके तहत भारत नूरिस्तान, फराह, बदख्शां और कपिसा प्रातों में शिक्षा की बेहतरी में मदद करेगा।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि ये समझौते अफगानिस्तान में भारत सरकार की ओर से कार्यान्वित उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के तहत हुए हैं।
विज्ञापन


इन समझौतों के जरिए भारत ने अफगानिस्तान के साथ अपनी विकास साझेदारी को और मजबूत किया है। इन पर भारतीय राजदूत विनय कुमार, अफगानिस्तान के वित्तमंत्री मुस्तफा मस्तूर, उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल तवाब बलकारजई और उपशिक्षा मंत्री अब्दुल सुभान रऊफ ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार 2005 के बाद से एचआईसीडीपी के तहत अफगानिस्तान को 550 से अधिक परियोजनाओं के विकास के लिए 20 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद दे चुकी है। इनमें 400 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed