{"_id":"649ccdc58c9c7bd14e090835","slug":"first-time-voting-on-budget-in-nepal-parliament-passed-by-majority-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: नेपाल की संसद में बजट पर पहली बार हुआ मतदान, बहुमत से पारित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: नेपाल की संसद में बजट पर पहली बार हुआ मतदान, बहुमत से पारित
Thu, 29 Jun 2023 05:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:48 AM IST
सार
प्रतिनिधि सभा में विनियोग विधेयक पारित करने के लिए हुए मतदान में पक्ष में 147 जबकि विरोध में 108 वोट पड़े। नेपाल के इतिहास में विनियोग विधेयक पर मतदान का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
नेपाल संसद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली संसद ने बुधवार को पेश बजट बहुमत से पारित कर दिया। प्रतिनिधि सभा में विनियोग विधेयक पारित करने के लिए हुए मतदान में पक्ष में 147 जबकि विरोध में 108 वोट पड़े। नेपाल के इतिहास में विनियोग विधेयक पर मतदान का यह पहला मामला है।
स्वीडन : मस्जिद के बाहर इराकी मुस्लिम ने जलाया धार्मिक ग्रंथ
स्वीडिश सरकार ने नाटो की सदस्यता को दांव पर लगाकर ईद पर धार्मिक ग्रंथ जलाकर प्रदर्शन को मंजूरी दी। स्वीडन में इससे पहले भी पवित्र पुस्तक जलाई गई है। हालांकि, ईद पर एक मुस्लिम व्यक्ति का कुरान जलाकर प्रदर्शन करना पहली बार हुआ है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, असल में इराकी मूल के सालवन मोमिका ने अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी। मोमिका का कहना है कि ग्रंथ को पूरी दुनिया में प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह किताब लोकतंत्र, नैतिकता, मानवीय मूल्यों, मानवाधिकारों और महिलाओं के अधिकारों के लिए खतरा है। इस तरह की घटनाओं की वजह से तुर्की पहले ही स्वीडन की नाटो सदस्यता को लेकर अडंगा लगा रहा है।
विज्ञापन
भारत के विरोध के बाद पकिस्तान ने सिख परिवार को दिया मुआवजा
खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में सिख कारोबारियों पर हुए हमलों का भारत की तरफ से विरोध के बाद पाकिस्तान ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया है। प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गए मनमोहन सिंह तथा घायल हुए त्रलोक सिंह के परिवार को मुआवजे के चेक सौंपे।
800 लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने पर भारतवंशी को सजा
भारतवंशी राजिंदर पाल सिंह उर्फ जसपाल गिल को यात्रा ऐप ऊबर का इस्तेमाल करते हुए तस्करी के जरिये अमेरिका में 800 भारतीयों को लाने के जुर्म में 3 वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। सिंह ने फरवरी में अपना अपराध कुबूल किया था।
विश्व बैंक अध्यक्ष बंगा कार्नेगी की महान प्रवासियों की सूची में
न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉर्पोरेशन की ओर से बुधवार को जारी इस साल की महान प्रवासियों की सूची में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ऑस्कर पुरस्कार विजेता के हूई क्यान, गायक-गीतकार अलानिस मोरिसेत्ते और अभिनेता पेड्रो पास्कल सहित 35 हस्तियां शामिल हैं।