फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi calls Prez Trump makes clear Operation Sindoor was paused' following request from Pakistan

Operation Sindoor: 'अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध की तरह देखता है भारत', ट्रंप को PM मोदी की दो टूक

Wed, 18 Jun 2025 11:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनानास्किस (कनाडा)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनानास्किस (कनाडा) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Jun 2025 11:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और साफ किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' को पाकिस्तान के अनुरोध के बाद रोका गया था। इसमें अमेरिका की मध्यस्थता या व्यापार सौदे की पेशकश जैसी कोई वजह नहीं थी। पिछले महीने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ट्रंप और मोदी के बीच यह पहली बातचीत थी।

विज्ञापन
PM Modi calls Prez Trump makes clear Operation Sindoor was paused' following request from Pakistan
पीएम मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से बात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 35 मिनट तक फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी और साफ किया कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर की तरह नहीं देखेगा, वह से युद्ध कार्रवाई की तरह देखता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मोदी-ट्रंप फोन कॉल के बारे में विदेश सचिव ने क्या कहा?
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मोदी-ट्रंप फोन कॉल पर एक बयान में कहा, 'पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में व्यापार से संबंधित किसी भी विषय पर चर्चा नहीं की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं की है और भविष्य में भी इस तरह की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को कनाडा से लौटते समय अमेरिका आने का निमंत्रण
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने जी-7 बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए पीएम मोदी को कनाडा से लौटते समय अमेरिका आने का निमंत्रण दिया। हालांकि, पीएम मोदी ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रम के कारण निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने इस साल के अंत में संभावित क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच ट्रंप ने बैठक बीच में ही छोड़ दी थी। दोनों नेताओं ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बात की थी, जब ट्रंप ने अपनी संवेदना व्यक्त की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया था। 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की ट्रंप से बात: 'भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न कभी करेगा'; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दो-टूक



ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात

मंगलवार को फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 9-10 मई की रात को पाकिस्तान के हमले का कड़ा जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान के सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ और उनके एयरबेस बेकार हो गए। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि पाकिस्तान को भारत की कड़ी प्रतिक्रिया ने उन्हें भारत से सैन्य अभियान रोकने का आग्रह करने पर मजबूर किया। 

विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटनाक्रम में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कोई चर्चा नहीं हुई और भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता का कोई संदर्भ नहीं था। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा चैनलों का उपयोग करते हुए सीधी बातचीत में और पाकिस्तान के आग्रह पर लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से स्पष्ट किया कि भारत पाकिस्तान के साथ अपने व्यवहार में किसी भी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा और इस मुद्दे पर द्विदलीय या राजनीतिक एकता है। 

'ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है'
मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की बात सुनने के बाद ट्रंप ने मुद्दे को समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि अब से भारत आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर (छद्म युद्ध) के रूप में नहीं, बल्कि युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा और ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।'




'पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप के गोलों से दिया जाएगा'
मिस्री ने कहा कि मोदी और ट्रंप की मुलाकात जी-7 बैठक से इतर होनी थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के जल्दी चले जाने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मोदी से बातचीत करने पर जोर दिया, जिसके बाद बातचीत तय हुई। मोदी ने ट्रंप से कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा कि भारत ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई नपी-तुली, सटीक और गैर-उकसावे वाली थी। मोदी ने ट्रंप से यह भी कहा कि उन्होंने घोषणा की थी कि पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप के गोलों से दिया जाएगा।

'...भारत और भी बड़े तरीके से जवाब देगा'
मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा कि उन्हें 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया था और उन्होंने पाकिस्तान की ओर से बड़े हमले के बारे में आगाह किया था। मोदी ने वेंस से साफ कहा था कि अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो भारत और भी बड़े तरीके से जवाब देगा। 

इस्राइल-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा
मिस्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि दोनों पक्षों के बीच जल्द से जल्द शांति के लिए सीधी बातचीत जरूरी है। इस दिशा में प्रयास जारी रहने चाहिए। हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ट्रंप और मोदी ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र में क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए समर्थन व्यक्त किया। मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को अगली क्वाड बैठक के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और कहा कि वह भारत आने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed