फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First shipment of Russian S-400 Missile Systems delivered to Turkey

रूसी एस-400 मिसाइल की पहली खेप तुर्की पहुंची, अमेरिका के साथ शुरू हो सकता है नया गतिरोध

Fri, 12 Jul 2019 03:55 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 12 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
First shipment of Russian S-400 Missile Systems delivered to Turkey
एस-400 मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम (फाइल फोटो)

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूस की एस-400 मिसाइलों की पहली खेप तुर्की पहुंच चुकी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों के उपकरणों का पहला समूह राजधानी अंकारा के बाहर मर्टेड एयरबेस तक पहुंचाया गया था।

विज्ञापन


वहीं, तुर्की के रक्षा उद्योग निदेशालय ने कहा कि मिसाइल सिस्टम से जुड़े हिस्सों की डिलिवरी आने वाले दिनों में जारी रहेगी। एक बार जब सिस्टम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो इसका उपयोग संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 

अमेरिका लगा सकता है आर्थिक प्रतिबंध

एस-400 मिसाइलों का तुर्की पहुंचना उसके और अमेरिका के बीच नया गतिरोध तैयार कर सकता है। अमेरिका ने तुर्की से एस-400 मिसाइल के सौदे को रद्द करने को कहा था। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि यदि वह ऐसा करता है तो उसे  आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की ओर से यह भी कहा गया था कि नाटो देश तुर्की को हाईटेक एफ-35 लड़ाकू जेट विमानों के निर्माण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं किया जाएगा। अमेरिका बार-बार यह कहता रहा है कि रूस की मिसाइल प्रणाली नाटो सिस्टम के लिए संगत नहीं है और एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए खतरा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed