फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीढ़ की हड्डी के साथ पहला मानव सिर प्रत्यारोपण साल 2030 में होगा संभव: दावा

Tue, 24 Dec 2019 11:10 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
First human head transplant possible in 2030 with complete spine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चिकित्सा विज्ञान की दुनिया में आने वाले समय में नया इतिहास रचा जा सकता है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़े पूर्व न्यूरोसर्जन ब्रुस मैथ्यू (63) ने दावा किया है कि 2030 में पहली बार रीढ़ की पूरी हड्डी के साथ मानव सिर प्रत्यारोपण संभव है। न्यूरो सर्जन ब्रुस को 25 साल के कॅरियर में करीब 10 हजार ऑपरेशन का अनुभव है। उनका मानना है कि अगर स्पाइनल कॉर्ड के साथ सिर का प्रत्यारोपण हो तो उसके सफल होने की संभावना अधिक है।

First human head transplant possible in 2030 with complete spine

उनका मानना है कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में 200 से अधिक नसों को बड़ी ही आसानी से जोड़ा जा सकता है जो पहले संभव नहीं था। ब्रुस का मानना है कि तकनीक की मदद से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के साथ दूसरे हिस्सों को नए शरीर में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। विज्ञान से जुड़े उपन्यास में लेखक माइकल जे ली ने इसका जिक्र किया है।

First human head transplant possible in 2030 with complete spine

जटिल है पूरी प्रक्रिया
प्रो. ब्रुस का मानना है कि ये जटिल प्रक्रिया है क्योंकि स्पाइनल कॉर्ड की मेंबरेन को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस प्रक्रिया में रीढ़ की हड्डी में कोई छेद संभव नहीं है। आज के समय से संभव नहीं है लेकिन अगले 10 वर्षों तक इस प्रक्रिया के होने की संभावना अधिक है। हर व्यक्ति का डीएनए और गट बैक्टिरिया अलग होता है। स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की मदद से जिस शरीर में प्रत्यारोपण होना है उसमें उसको प्रत्यारोपित किया जाएगा। इससे शरीर उस अंग को रिजेक्ट नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
First human head transplant possible in 2030 with complete spine

चीन इसे सबसे पहले करेगा
ब्रुस का मानना है कि दुनियाभर के विशेषज्ञ इस प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी में लगे हैं। पश्चिमी देशों में जानवरों पर इस तरह का परीक्षण शुरू भी कर दिया है। हालांकि चीन जल्द ही जीवित मनुष्य पर इस प्रक्रिया को अंजाम देने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन
First human head transplant possible in 2030 with complete spine
operation plate
शव पर हो चुका है प्रत्यारोपण
इटली के न्यूरोसर्जन प्रो. सेरिगो कनावेरो ने 2017 में शव के ऊपर इस तरह की प्रक्रिया पूरी कर दुनिया को चौंका दिया था। 18 घंटे तक चली इस प्रक्रिया में चिकित्सकों ने दो लोगों के शवों की रीढ की हड्डी, तंत्रिकाओं और रक्त वाहिकाओं को जोड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed