फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First ever India Day parade in Seattle showcases cultural diversity of all Indian states

US: अमेरिका के सिएटल में पहली बार ‘इंडिया डे परेड’ का आयोजन, भारत की सांस्कृतिक विविधता की दिखी भव्य झलक

Mon, 18 Aug 2025 08:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/सिएटल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/सिएटल। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Aug 2025 08:34 AM IST
सार

US: अमेरिका के सिएटल शहर में पहली बार 'इंडिया डे परेड' का आयोजन हुआ, जिसमें भारत के सभी 28 राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में ‘इंडिया पवेलियन’, पारंपरिक नृत्य, क्षेत्रीय व्यंजन और कलाकृतियां मुख्य आकर्षण रहे। सिएटल के मेयर और अमेरिकी सांसदों ने भारत के प्रेम, अहिंसा और विविधता की सराहना की और भारत-अमेरिका साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
First ever India Day parade in Seattle showcases cultural diversity of all Indian states
सिएटल में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन - फोटो : एक्स/ब्रूस हैरेल

विस्तार

अमेरिका के सिएटल में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार 'इंडिया डे परेड' का आयोजन किया। इसमें भारत के सभी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

यह परेड शनिवार को आयोजित की गई। इसमें भारत के सभी 28 राज्यों की सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इस परेड में 'इंडिया पवेलियन' भी था, जहां हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से जुड़ी 'एक जिला-एक उत्पाद' (ओडीओपी) की वस्तुएं प्रदर्शित की गई थीं। सिएटल मं भारत के वाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर परेड को रवाना किया। इस मौके पर तिरंगे के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए, जिससे इस भव्य परेड की शुरुआत हुई। सड़कों पर भारतीय तिरंगे के रंगों की चमक दिखाई दी। 

ये भी पढ़ें: IDF ने नौ देशों के साथ मिलकर गाजा में एयरड्रॉप की मदद; हमास के हथियारबंद लड़ाकों को भी निशाना बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

First ever India Day parade in Seattle showcases cultural diversity of all Indian states
सिएटल में इंडिया डे परेड का आयोजन - फोटो : एक्स/ब्रूस हैरेल
'इंडिया पवेलियन' इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था, जिसमें 28 राज्यों और कई थीम आधारित प्रदर्शनियों के 30 से अधिक बूथ लगाए गए थे। हर बूथ पर उस राज्य की खास ओडीओपी वस्तुएं रखी गई थीं। साथ ही उनके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी गई थी। इस दौरान गणमान्य अतिथियों और मौजूद दर्शकों ने विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद भी चखा और सांस्कृतिक कलाकृतियों को देखा, जिससे भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक देखने को मिली। भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस दौरान सिएटल के मेयर हैरेल ने कहा कि अमेरिका को भारत के प्रेम, करुणा और अहिंसा के संदेश से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिएटल एक विविधता से भरा हुआ और तकनीकी उत्कृष्टता वाला शहर है और इसमें भारतीय मूल के अमेरिकियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खुलने को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि शहर को इस बात पर गर्व है कि उसने पहली बार इंडिया डे परेड की सह-मेजबानी की। 

ये भी पढ़ें: चीन में गूंजी विकसित भारत की गूंज, ग्वांगझू में भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर हुई संगोष्ठी

अमेरिकी सांसद एडम स्मिथ ने कहा अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है और इन उद्देश्यों को हासिल करने में अमेरिका के लिए भारत से अच्छा कोई साझेदार नहीं मिल सकता। इस परेड में भारत के सभी राज्यों से आए हजारों भारतीय मूल के अमेरिकियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने रंग-बिरंगी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने क्षेत्रों की कला, भाषा और परंपराओं को पेश किया और भारत की 'विविधता में एकता' की सच्ची भावना को जीवंत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed