फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First ever Hindi radio broadcast starts in Kuwait indian embassy praises kuwaits information ministry

Kuwait: पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण, भारतीय दूतावास ने की कुवैती संचार मंत्रालय की तारीफ

Mon, 22 Apr 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 22 Apr 2024 09:52 AM IST
सार

बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं। 

विज्ञापन
First ever Hindi radio broadcast starts in Kuwait indian embassy praises kuwaits information ministry
भारत-कुवैत - फोटो : X/ India in Kuwait

विस्तार

कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने प्रत्येक रविवार को कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत की तरफ से उठाया गया यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो प्रसारण की शुरुआत! भारतीय दूतावास 21 अप्रैल 2024 से प्रत्येक रविवार (साढ़े आठ से नौ बजे) कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना करता है। यह कदम भारत-कुवैत के रिश्तो को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
 

कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय
बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।


लंबे समय से भारत, कुवैत का एक व्यापारिक भागीदार रहा है। 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनायिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी। 17 अप्रैल को कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल सबा से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय राजदूत ने कुवैत द्वारा शुरू किए गए प्रवासी-अनुकूल उपायों की सराहना भी की थी। कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed