फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in Virginia of America, killing 11 people

अमेरिका के वर्जीनिया में नाराज कर्मचारी ने 12 सहकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, 6 घायल

Sat, 01 Jun 2019 11:16 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
firing in Virginia of America, killing 11 people
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

अमेरिका के वर्जीनिया में एक नाराज सरकारी कर्मचारी ने अपने 12 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना एक सरकारी इमरात में शुक्रवार दोपहर घटी। 6 लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने वक्त रहते हमलावर को गोली मार दी। 


loader

अमेरिका में नवंबर, 2018 के बाद से यह सबसे बड़ी बंदूक हिंसा मानी जा रही है। उस वक्त लास एंजेलिस के एरिया बार में दर्जनों लोगों को गोली से मारा गया था। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली थी। 

 




पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाला संदिग्ध वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर का कर्मचारी है और उसने अपने कार्यस्थल में ही अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि अभी तक हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस घटना में उसकी मौत हो चुकी है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

सहकर्मियों ने खुद को इमारत में छिपा लिया था। कुछ ने डेस्क के नीचे बैठकर बचने की कोशिशि की, कि कहीं हमलावर वहां भी ना आ जाए। सब जोर-जोर से चीख रहे थे। सबसे पहले हमलवार ने जिसे मारा वह इमारत के बाहर वाहन पर सवार शख्स था। जिसके बाद हमलावर इमारत में आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था, लेकिन अपनी लाइफ सेविंग जैकेट से उसकी जान बच गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार्यस्थल से नाराज चल रहा था। उनका कहना है कि उनके पास जवाब से ज्यादा सवाल हैं। 

इससे पहले फरवरी माह में भी अमेरिका के इलियोनिस में नौकरी से निकाले जाने के बाद एक कर्मचारी ने अपने पांच सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं वर्जीनिया की इस इमारत की बात करें तो यहां करीब 400 कर्मी काम करते हैं। इस दिन को वर्जीनिया बीच का सबसे विनाशकारी दिन माना जा रहा है। इस घटना पर वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्रथम का कहना है कि यह एक भयावह दिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed