फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in a flat in Netherlands of europe and several people killed

नीदरलैंड्स: एम्स्टर्डम के पास फ्लैट में चलीं गोलियां, तीन लोगों की मौत; पुलिस ने कहा- हमले का मकसद अबतक स्पष्ट

Fri, 29 Sep 2023 06:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 06:55 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी एम्स्टर्डम से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित रॉटरडैम में एक बंदूक धारी ने एक फ्लैट में गोलीबारी की। इसके बाद वह पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों जगह आग लग गई थी, जिसे बाद में बुझा लिया गया था।

विज्ञापन
firing in a flat in Netherlands of europe and several people killed
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media

विस्तार

यूरोप में इन दिनों गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। एक बार फिर यूरोप के नीदरलैंड्स में गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब तक गोलीबारी का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। देश के प्रधानमंत्री ने भी घटना को लेकर निराशा जताई है। घटना नीदरलैंड्स के रॉटरडैम की है। 

विज्ञापन


नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने गोलीबारी पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीड़ितों के कार्यस्थल के साथियों को भी सहायता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी एम्स्टर्डम से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित रॉटरडैम में एक बंदूक धारी ने एक फ्लैट में गोलीबारी की। इसके बाद वह पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों जगह आग लग गई थी, जिसे बाद में बुझा लिया गया था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता सामने आया है कि आरोपी एक ही व्यक्ति है। कोई दूसरा शूटर वहां नहीं था। आरोपी के अस्पताल में घुसते ही भदगड़ मच गई, मरीज और डॉक्टर भागकर बाहर आ गए। सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी 32 साल का है, जिसने लड़ाकू किस्म के कपड़े पहने हुए थे। काले बालों में युवक खूंखार लग रहा था। उसका कद काफी लंबा था। बंदूक के साथ-साथ उसके पास एक बैकपैक भी था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मच गई
रिपोर्ट के अनुसार, एक मेडिकल छात्र ने बताया कि चौथी मंजिल पर गोलीबारी हो रही थी। आरोपी ने चार से पांच बार गोलियां चलाई थीं। एक चश्मदीद ने कहा कि बहुत घबराहट हो रही थी। चीख-पुकार मच गई थी। गोलियों की आवाज आ रही थी। बहुत डर लग रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed