{"_id":"63f563d60cced575e30d571f","slug":"fire-broke-out-in-a-multi-storey-building-in-moscow-russia-ministry-of-emergency-situations-confirm-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: मॉस्को के एक होटल में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत, नौ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: मॉस्को के एक होटल में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत, नौ घायल
Wed, 22 Feb 2023 06:22 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:22 AM IST
सार
रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया। आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मॉस्को के एमकेएम होटल में लगी आग।
- फोटो : Russian Emergencies Ministry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने मंगलवार देर रात बताया कि मॉस्को में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने टेलीग्राम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कहा कि आग की घटना से नौ लोग घायल हुए हैं और करीब 200 लोगों को इमारत से निकाला गया है। इस इमारत में एक होटल भी है।
विज्ञापन
रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया। आगे बताया कि उन्होंने इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रूसी एजेंसियों ने बताया कि मॉस्को के तगांस्की जिले में 41 साल पुरानी इमारत के निचले फ्लोर पर एमकेएम होटल के साथ-साथ ऊपरी फ्लोर पर अपार्टमेंट भी है। रूस की तास (TASS) एजेंसी ने एक आपातकालीन सेवा अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि आगजनी के प्रारंभिक कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन