फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   female Siberian tiger attacked and killed 55 year old zookeeper at Zurichs zoo investigation started

ज्यूरिख: साइबेरियाई बाघिन ने 55 साल की चिड़ियाघर संचालिका को मार दिया

Mon, 06 Jul 2020 01:46 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
female Siberian tiger attacked and killed 55 year old zookeeper at Zurichs zoo investigation started
बाघ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शनिवार को ज्यूरिख के चिड़ियाघर में एक मादा साइबेरियाई बाघ ने 55 वर्षीय एक चिड़ियाघर संचालिका पर हमला किया और उसे मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बचाव दल महिला को बचाने में असफल रहे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एक पार्क आगंतुक ने हमले की सूचना दी और चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पांच साल की बाघिन जिसका नाम इरिना है उसे लालच देकर पीड़िता से अलग किया और पिंजरे में डाल दिया। बाघिन ने किन परिस्थितियों पर हमला किया उसकी जांच की जा रही है। चिड़ियाघर का कहना है कि दिन में एक बजकर 20 मिनट पर अलार्म बजा था जिसके बाद कर्मचारी महिला की मदद करने के लिए बाड़े में पहुंचे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़े- तीन लोगों को मारने वाले नरभक्षी बाघ को अब सलाखों के पीछे गुजारनी होगी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कर्मचारियों ने बाघिन को अपनी साथी से दूर करने के लिए लालच दिया। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चिड़ियाघर ने कहा कि उसने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है। जिसमें यह भी जांचा जाएगा कि संचालक बाड़े में क्या कर रही थी। 

चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार ज्यूरिख के बाड़े में एक चार साल का नर बाघ भी रहता है जिसका नाम सायन है। वहीं मादा बाघ इरिना घटना के बाद जिंदा है। उसे एक साल पहले डेनमार्क के ओडेंस चिड़ियाघर से यहां लाया गया था। चिड़ियाघर के निदेशक सेवरिन ड्रेसेन ने संवाददाताओं को बताया, ‘यह एक युवा जानवर है जो स्वाभाविक रूप से वैसा व्यवहार कर रही है जैसा कि बाघिन को करना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed