फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fear of attack from Iran, America sent submarine

प. एशिया में तनाव: ईरान से हमले की आशंका, अमेरिका ने पनडुब्बी भेजी; इस्राइल बोला- खान यूनिस क्षेत्र खाली करें

Tue, 13 Aug 2024 04:42 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Aug 2024 04:42 AM IST
सार

ईरान से इस्राइल पर हमले की आशंका को देखते हुए पश्चिम एशिा में तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीच अमेरीका ने पनडुब्बी भेज दी है। 

विज्ञापन
Fear of attack from Iran, America sent submarine
हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

 गाजा में जहां इस्राइल हमले बढ़ा रहा है वहीं यह युद्ध पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा चुका है। इस्लामी देशों की एकजुटता तथा ईरान, लेबनान व यमन से हमलों की आशंका के बीच अमेरिका ने अपने मित्र इस्राइल की मदद के लिए पश्चिम एशिया में निर्देशित मिसाइल पनडुब्बी भेजने का आदेश दिया है। अमेरिका को आशंका है कि ईरान कभी भी इस्राइल पर बड़ा हमला कर सकता है।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पनडुब्बी भेजने का आदेश देते हुए पश्चिम एशिया की तरफ बढ़ रहे ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ विमानवाहक पोत ‘स्ट्राइक ग्रुप’ को और तेजी से आगे बढ़ने को कहा है। उधर, इस्राइल ने गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में शरणार्थियों से जगह खाली करने के आदेश दिए हैं। तनाव के बीच ब्रिटेन, फ्रांस व जर्मनी ने ईरान को इस्राइल पर हमले के खिलाफ चेताया है। एजेंसी
विज्ञापन


उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्ला का बड़ा हमला, 30 प्रक्षेपास्त्र दागे
बेरूत। उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह ने बड़े हमले में 30 से अधिक प्रक्षेपास्त्र दागे हैं। कई रॉकेटों को नष्ट करने में इस्राइली हवाई सुरक्षा प्रणाली भी नाकाम रही। हालांकि, अभी तक इस रॉकेट हमले में जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। लेबनान स्थित हिजबुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्धविराम पर बैठक में नहीं जाएगा हमास हमास ने नए युद्धविराम पर चर्चा के बजाय अमेरिकी प्रस्ताव लागू करने को कहा, जिस पर सहमति बनी थी। उसने 15 अगस्त को होने जा रही युद्धविराम बैठक से बाहर रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed