फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccine Pfizer USA News fda advisory panel nod to emergency use of approval for pfizer covid 19 vaccine

Coronavirus Vaccine: फाइजर की वैक्सीन को अमेरिका में भी जल्द मंजूरी, एफडीए की समिति ने की सिफारिश

Fri, 11 Dec 2020 08:15 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Dec 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Pfizer USA News fda advisory panel nod to emergency use of approval for pfizer covid 19 vaccine
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

फाइजर बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को अमेरिका में भी जल्द इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकती है। गुरुवार को अमेरिका के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की सलाहकार समिति ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश की है। बता दें, इस वैक्सीन को ब्रिटेन में मंजूरी मिल चुकी है और वहां टीकाकरण शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


एपफडीए की समिति में स्वतंत्र वैज्ञानिक एक्सपर्ट्स, संक्रामक रोग के डॉक्टर और सांख्यिकीविद शामिल हैं। समिति की बैठक में फाइजर वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के पक्ष में 17 वोट दिए जबकि विरोध में चार वोट डाले गए। इस सिफारिश के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार तक फाइजर वैक्सीन को आपात मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद जनवरी के पहले हफ्ते से अमेरिका के स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सों को कोरोना की पहली डोज दी जाएगी। फाइजर के चेयरमैन और सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने कहा है कि एफडीए के वैक्सीन एडवाइजर्स ने इमर्जेंसी इस्तेमाल की सिफारिश के पक्ष में मतदान किया है, इस बात की उन्हें खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर वैक्सीन की सिफारिश करने और उसे मंजूरी मिलने से अमेरिका में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। बता दें कि इस वैक्सीन को अब तक यूके, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब से मंजूरी मिल चुकी है। 


अमेरिका में फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के कुछ समय बाद मॉडर्ना वैक्सीन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फाइजर और मॉडर्ना दोनों ही एक तरह की टेक्नोलॉजी का ही इस्तेमाल कर अपनी वैक्सीन तैयार कर रही हैं। क्लिनिकल परीक्षण में मॉडर्ना के नतीजे भी उत्साह भरने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed