पाकिस्तानी मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, यूजर्स बोले- हैप्पी दशहरा 'पाकिस्तानी रावण'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देश भर में दशहरा का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार को लेकर पूरे देश में उत्साह हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग भी विजयदशमी का त्योहार मना रहे हैं।
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने भी आज अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दशहरा की बधाई दी, जिसके बाद से ही ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर दशहरा की बधाई दी। मंत्री ने लिखा कि पाकिस्तान, हिन्दुस्तान और अन्य हिस्सों में रह रहे सभी हिंदुओं को दशहरे की बधाई। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स रहे जिन्होंने फवाद के इस ट्वीट की तारीफ की।
Happy #Dusehra to all Hindu brethren in Pakistan, India and beyond....
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) October 8, 2019
रोहित जैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने फवाद के बधाई सन्देश पर उन्हें जवाब दिया कि 'हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण'।
Happy Dasehra Pakistani Ravan 💣💥https://t.co/Pp5HieidEK
— Rohit Jain (@At_Mumbai2) October 8, 2019
वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने इसके जवाब में लिखा कि ' इसे रावण मत कहो, रावण इससे कई ज्यादा बुद्धिमान था'।
Don't call him ravan..ravan was way more intelligent
— Stomatologist💉🛠 (@Stomatologist26) October 8, 2019
वहीं, दिपांशु राठौर नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 'दशहरे के इस अवसर पर आज मसूद अजहर और हाफिज सईद को मार दिया जाता तो अच्छा होता।'
Let's kill Masood Azhar and Hafeez Sayeed today on the occasion of Dussehra 🔥 #HappyDussehra2019
— 𝕯𝖎𝖕𝖆𝖓𝖘𝖍𝖚 𝕽𝖆𝖙𝖍𝖔𝖗𝖊 (@DipanshuR07) October 8, 2019
एस मुखर्जी नाम के एक अन्य ट्विटर यूजर ने फवाद चौधरी के लिए लिखा कि 'आपको और आपके परिवार सहित आपके सारे मुस्लिम रिश्तेदारों और दोस्तों को भी दशहरे की हार्दिक शुभकामनांए। अपने शब्दों पर कायम रहना।'
Happy Dussehra to you & your family & all your muslim relatives,friends etc. as well. Try to stay in your senses. #IndiaIsOnMoon 🇮🇳 #Chandrayaan2
— S Mukherjee (@SMukhopadhyay14) October 8, 2019
एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने लिखा कि सभी हिंदु समुदाय को दशहरे की हार्दिक बधाई।
Greetings to all Hindu community in the world!❤️
— Rabia naveed (@Rabianaveed9) October 8, 2019
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से जो मंत्री लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उनमें फवाद चौधरी सबसे आगे रहते हैं। फिर चाहे यह कश्मीर का मसला हो या फिर चंद्रयान को लेकर किया गया उनका ट्वीट। चंद्रयान को लेकर किए गए ट्वीट पर मंत्री को भारतीय यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था।
बता दें कि एक तरफ फवाद चौधरी हिंदुओं को बधाई का संदेश दे रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। फिर चाहे हिंदू लड़कियों को अगवा करने की बात हो या फिर लगातार हो रहे हमले की बात हो।