फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fawad hussain choudhary congratulates Dussehra to people, users trolls says pakistani ravan

पाकिस्तानी मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, यूजर्स बोले- हैप्पी दशहरा 'पाकिस्तानी रावण'

Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Fawad hussain choudhary congratulates Dussehra to people, users trolls says pakistani ravan
फवाद चौधरी - फोटो : Social Media

आज देश भर में दशहरा का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार को लेकर पूरे देश में उत्साह हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग भी विजयदशमी का त्योहार मना रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने भी आज अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दशहरा की बधाई दी, जिसके बाद से ही ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर दशहरा की बधाई दी। मंत्री ने लिखा कि पाकिस्तान, हिन्दुस्तान और अन्य हिस्सों में रह रहे सभी हिंदुओं को दशहरे की बधाई। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स रहे जिन्होंने फवाद के इस ट्वीट की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रोहित जैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने फवाद के बधाई सन्देश पर उन्हें जवाब दिया कि 'हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण'।

वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने इसके जवाब में लिखा कि ' इसे रावण मत कहो, रावण इससे कई ज्यादा बुद्धिमान था'।




वहीं, दिपांशु राठौर नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 'दशहरे के इस अवसर पर आज मसूद अजहर और हाफिज सईद को मार दिया जाता तो अच्छा होता।' 


एस मुखर्जी नाम के एक अन्य ट्विटर यूजर ने फवाद चौधरी के लिए लिखा कि 'आपको और आपके परिवार सहित आपके सारे मुस्लिम रिश्तेदारों और दोस्तों को भी दशहरे की हार्दिक शुभकामनांए। अपने शब्दों पर कायम रहना।'




एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने लिखा कि सभी हिंदु समुदाय को दशहरे की हार्दिक बधाई। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से जो मंत्री लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उनमें फवाद चौधरी सबसे आगे रहते हैं। फिर चाहे यह कश्मीर का मसला हो या फिर चंद्रयान को लेकर किया गया उनका ट्वीट। चंद्रयान को लेकर किए गए ट्वीट पर मंत्री को भारतीय यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। 

बता दें कि एक तरफ फवाद चौधरी हिंदुओं को बधाई का संदेश दे रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। फिर चाहे हिंदू लड़कियों को अगवा करने की बात हो या फिर लगातार हो रहे हमले की बात हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed