{"_id":"5c9ef51ebdec2214367b7c5d","slug":"father-son-killed-mother-bear-and-her-cubs-in-alaska","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे की जोड़ी ने बेरहमी से की मादा भालू और उसके बच्चों की हत्या, फिर शवों के साथ ली तस्वीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाप-बेटे की जोड़ी ने बेरहमी से की मादा भालू और उसके बच्चों की हत्या, फिर शवों के साथ ली तस्वीर
Sat, 30 Mar 2019 10:18 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पिता-बेटे ने की भालू और उसके बच्चों की हत्या
- फोटो : social media
अमेरिका के अलास्का में बाप-बेटे की जोड़ी ने एक भालू और उसके दो बच्चों की बेहरमी से हत्या कर दी है। इस घटना का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। वीडियो को अलास्का के अधिकारियों ने सार्वजनिक भी किया है। वीडियो द ह्यूमन सोसाइटी के अनुरोध के बाद जारी की गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ये वीडियो अप्रैल 2018 का है। पिता का नाम एंड्रियू और बेटे का नाम ओवेन रेनर है। दोनों वैसिला के रहने वाले हैं। अलास्का के सैनिकों की रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपी मादा भालू और उसके बच्चों को मारने से पहले एस्टर द्वीप पर देखे गए थे। इन दोनों पर अमेरिकी फॉरेस्ट सर्विस की नजर थी। दोनों आरोपियों ने भालू और उसके बच्चों को मारने के बाद उनके शव के साथ तस्वीरें लीं। इसके बाद दोनों को उसी स्थान पर दोबारा आकर सबूत मिटाते हुए भी देखा गया।
दोनों ने भालू और उसके बच्चों के शवों को थैले में डाल दिया। द ह्यूमन सोसाइटी के अनुसार भालू के बच्चों और भालू को मारना अलास्का के कुछ क्षेत्रों में वैध है लेकिन इन लोगों ने जहां इन्हें मारा है उस स्थान पर ये वैध नहीं है। इससे पहले ये दोनों जनवरी 2019 में भी मादा भालू और उसके बच्चों को मार चुके हैं। इन्हें इसमें दोषी पाया गया और प्रत्येक पर 1800 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।