कुमार मंगलम बिड़ला के परिवार ने झेला नस्लीय भेदभाव, बेटी बोली- मां को वेटर ने 'अपशब्द' कहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन और मशहूर कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने अमेरिका के एक रेस्तरां पर नस्लीय भेदभाव का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया स्थित एक इतालवी-अमेरिकी रेस्तरां के परिसर से उन्हें और उनके परिवार को बाहर कर दिया गया। सिंगर और आर्टिस्ट अनन्या ने ट्विटर के जरिये अपने इस पीड़ादायक अनुभव को बयां किया है।
कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ने कहा, कैलिफोर्निया में मेरे परिवार को बाहर फेंक दिया
अनन्या बिड़ला ने कहा, यह ठीक नहीं है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, स्कोपा रेस्तरां नामक रेस्तरां ने वास्तव में मुझे और मेरे परिवार को अपने परिसर से बाहर फेंक दिया। बेहद नस्ली, बेहद दुखद। आपको अपने ग्राहकों से ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यह सही नहीं है। स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्तरां कैलिफोर्निया में शेफ एंटोनियो लोफासो द्वारा संचालित एक इतालवी-अमेरिकी रेस्तरां है।
This restaurant @ScopaRestaurant literally threw my family and I, out of their premises. So racist. So sad. You really need to treat your customers right. Very racist. This is not okay.
विज्ञापन विज्ञापन— Ananya Birla (@ananya_birla) October 24, 2020
अनन्या ने लोफासो को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, हम आपके रेस्तरां में खाने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। शेफ एंटोनियो आपके वेटर जोशुआ सिल्वरमेन का व्यवहार मेरी मां के प्रति बेहद रूखा, नस्लवादी सरीखा था। अपशब्द तक कहे। यह ठीक नहीं है। उनके ट्वीट पर करणवीर बोहरा और रणविजय सिंह जैसी शख्सियतों ने भी इस हरकत को शर्मनाक बताया।
अनन्या की मां ने भी आड़े हाथों लिया
अनन्या की मां शिक्षाविद् और मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीरजा बिड़ला हैं। बता दें कि नीरजा इंदौर के व्यवसायी शंभू कासलीवाल की बेटी हैं। इस मामले को लेकर नीरजा ने भी एक ट्वीट में रेस्तरां को आड़े हाथ लेते हुए कहा, बेहद स्तब्ध करने वाले स्कोपा रेस्तरां का बेहद बेतुका बर्ताव। आपको अपने किसी भी ग्राहक से ऐसा व्यवहार करने का अधिकार नहीं।
उनके बेटे आर्यमन बिड़ला ने भी ट्वीट में लिखा कि मैंने कभी इस तरह की किसी चीज का अनुभव नहीं किया था। रंगभेद होता है और यह वास्तविक है। अविश्वसनीय स्कोपा रेस्तरां। बता दें कि आर्यमन एमपीसीए से क्रिकेट खेल चुके हैं। वह आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान की ओर से खेले थे।
क्यूरोकार्ट की फाउंडर के अलावा सिंगर भी हैं अनन्या
अनन्या एक सिंगर भी हैं। उनका पहला गाना लिविन द लाइफ साल 2016 में आया था। इस गाने के बाद उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने बतौर सिंगर साइन किया था। इसके अलावा वह ई कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं।
रेस्तरां ने आरोप झूठे होने का दावा किया
रेस्तरां के एक पार्टनर पाब्लो मोइक्स ने दावा किया कि शराब परोसने के लिए राज्य के कानून के तहत जरूरी आईडी मांगने पर ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी, जो पार्टी में दो लोगों के पास थी और अन्य के पास केवल प्रतियां थीं। बाद में सब ठीक हो गया और उन्होंने अपना भोजन किया। सिर्फ यही नहीं भोजन की तारीफ भी की।
वैश्विक अरबपतियों की सूची में 122वें स्थान पर हैं बिड़ला
- ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला समूह के मालिक कुमार मंगलम वैश्विक अरबपतियों की सूची में 122वें स्थान पर हैं। पिछले साल नवंबर में उनकी नेटवर्थ 6 अरब डॉलर (43,056 करोड़ रुपये) रुपये थी, जो अब 11.1 अरब डॉलर की है।
- वोडाफोन आइडिया में 45 फीसदी हिस्सेदारी है। ग्रासिम इंडस्ट्री की 12 फीसदी, बिड़ला टीएमटी की 1 फीसदी, हिंडाल्को की 3 फीसदी और बिड़ल समूह की अन्य कंपनियों की मिलाकर करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी उनके पास है।