फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fake identity of Foreign Minister Marco Rubio created using AI, US State Department warns News In Hindi

US: जालसाज ने AI से रुबियो की फर्जी पहचान बनाकर की धोखाधड़ी की कोशिश, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

Wed, 09 Jul 2025 05:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 05:56 AM IST
सार

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एक जालसाज ने विदेश मंत्री रुबियो की नकली पहचान बनाकर बड़े नेताओं से संपर्क किया। इस घटना के सामने आने के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी दूतावासों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
Fake identity of Foreign Minister Marco Rubio created using AI, US State Department warns News In Hindi
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : X / @SecRubio

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के गलत उपयोग को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके तहत मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग एआई की मदद से विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य अधिकारियों की नकली आवाज व पहचान बनाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीते दिनों एक जालसाज (फ्रॉड करने वाला व्यक्ति) ने मार्को रुबियो की पहचान बनाकर कम से कम तीन विदेश मंत्रियों, एक अमेरिकी सीनेटर और एक गवर्नर से संपर्क करने की कोशिश की। इतना ही नहीं ये धोखाधड़ी टेक्स्ट मैसेज, सिग्नल ऐप और वॉयस मैसेज के जरिए की गई थी। साथ ही एक एक नकली संदेश की कॉपी एक मीडिया एजेंसी को भी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: सूत्रों का दावा- पेंटागन ने व्हाइट हाउस को बताए बिना अचानक रोकी यूक्रेन को हथियार सप्लाई, ट्रंप इससे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटा अमेरिकी विदेश मंत्रालय
मामले में विदेश विभाग ने कहा है कि उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी है और जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि वह अपने डेटा और अधिकारियों की पहचान की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है, और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए साइबर सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- France Forest Fires: फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग मार्सिले तक पहुंची, एयरपोर्ट और रेल सेवा बंद

सभी दूतावासों को किया गया सतर्क

हालांकि अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस बार की धोखाधड़ी बहुत सफल नहीं रही और न ही वह तकनीकी रूप से बहुत उन्नत थी। फिर भी, एहतियात के तौर पर सभी दूतावासों और विदेशी सरकारों को सतर्क किया गया है ताकि वे ऐसे मामलों से सावधान रहें। गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के साथ हुई यह घटना बताती है कि एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करके महत्वपूर्ण लोगों की पहचान की नकल करना अब संभव होता जा रहा है, जिससे सरकारें और संस्थाएं भी सतर्क हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed