फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fierce fire in the forests of France reached Marseille, airport and rail services closed News In Hindi

France Forest Fires: फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग मार्सिले तक पहुंची, एयरपोर्ट और रेल सेवा बंद

Wed, 09 Jul 2025 03:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्सिले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्सिले Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 03:07 AM IST
सार

दक्षिणी फ्रांस के पिन-मिराबो इलाके में लगी भीषण जंगल की आग अब मार्सिले तक पहुंच गई है। हालात बिगड़ने पर मार्सिले एयरपोर्ट और रेल सेवाएं बंद कर दी गईं। आग का प्रभाव इतना तेज है कि अब तक 700 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए 720 फायरफाइटर्स तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
fierce fire in the forests of France reached Marseille, airport and rail services closed News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : kathua

विस्तार

दक्षिणी फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग दिन-प्रतिदिन और घातक रूप लेता जा रहा है। ये आग इतना भयावह हो गया है कि अब इसका प्रभाव फ्रांस के बड़े शहर मार्सिले तक देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार ने आग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मार्सिले एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह आग पिन-मिराबो नाम की जगह से शुरू हुई, जो मार्सिले शहर के पास स्थित है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि रेल सेवाएं रोक दी गई हैं और कई प्रमुख सड़कों को भी बंद करना पड़ा है।

विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए तैयारी 
बता दें कि बढ़ते आग पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने 720 फायरफाइटर और 220 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और मशीनें तैनात की हैं। मामले में प्रशासन का कहना है कि अब तक करीब 700 हेक्टेयर जंगल जल चुका है, लेकिन हालात को धीरे-धीरे काबू में लाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Brazil Relations: 'द्विपक्षीय संबंधों में कार्निवल और फुटबॉल जैसा ही उमंग हो'; ब्राजील दौरे पर पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये की जंगलों में भी आग
हालांकि इससे पहले तुर्किये में भी कई इलाकों में जंगल की आग की खबरें सामने आई थीं। तुर्किये के कृषि और वन मंत्री इब्राहिम युमाकली ने एक जुलाई को बताया था कि देशभर में पिछले कुछ दिनों में 342 जंगल की आग लगी हैं। इनमें से कई आगें मनीसा, इजमिर, हाताय और अंताक्या जैसे इलाकों में अभी भी जल रही थीं। बाद में 4 जुलाई को मंत्री ने जानकारी दी कि 9 में से 6 बड़ी आग पर काबू पाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- US Federal Workforce Cut: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की योजना को दी मंजूरी, संघीय कार्यबल में कटौती का रास्ता साफ

समझिए क्यों बढ़ रही है जंगलों में आग की घटनाएं
गौरतलब है कि फ्रांस और तुर्किये में जंगलों में आग लगने की बढ़ती घटनाएं जलवायु परिवर्तन, तेज गर्मी और शुष्क मौसम का परिणाम मानी जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गर्म हवाएं, सूखा मौसम और बढ़ते तापमान जंगलों में आग फैलने की मुख्य वजह बनते जा रहे हैं। हालांकि सरकारें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। हालांकि, इस तरह की घटनाएं पर्यावरण और इंसानी जीवन दोनों के लिए चिंता का विषय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed