{"_id":"693bc6cb27afa5ceef09c861","slug":"faisal-vawda-says-pakistan-isi-chief-faiz-hameed-arrest-just-begining-imran-khan-asim-munir-report-claims-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faiz Hameed: फैज हमीद को मिली सजा तो बस शुरुआत...! पाकिस्तानी सांसद का चौंकाने वाला दावा; अभी कई जाएंगे जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Faiz Hameed: फैज हमीद को मिली सजा तो बस शुरुआत...! पाकिस्तानी सांसद का चौंकाने वाला दावा; अभी कई जाएंगे जेल
Fri, 12 Dec 2025 01:10 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:10 PM IST
सार
आईएसपीआर ने खुलासा किया था कि फैज हमीद पर 9 मई, 2023 के दंगों में कथित संलिप्तता के लिए जांच चल रही थी, जिसके दौरान सैन्य भवनों और स्मारकों में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का पूर्व चीफ फैज हमीद
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को सेना के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में एक सैन्य अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईएसआई चीफ फैज हमीद को दी गई सजा महज 'शुरुआत' हो सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक यह दो साल पहले सेना विरोधी दंगों में शामिल राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ नए मामलों की बाढ़ आने का इशारा माना जा सकता है। फैज हमीद को गुरुवार को एक सैन्य अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई, जिसने उन्हें आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने सहित कई आरोपों में दोषी पाया।
विज्ञापन
हमीद के खिलाफ अभी कार्रवाई बाकी है!
डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के बयान में कहा गया है, 'राजनीतिक तत्वों के साथ मिलीभगत करके निहित स्वार्थों से प्रेरित राजनीतिक आंदोलन और अस्थिरता फैलाने में दोषी की संलिप्तता और कुछ अन्य मामलों से अलग से निपटा जा रहा है।'
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार इस भाषा से फैज हमीद और कुछ अज्ञात राजनेताओं को अशांति फैलाने के व्यापक प्रयास से जोड़ने का इशारा मिलता है। इसके अनुसार यह संदर्भ पिछले साल से जारी सैन्य बयानों की श्रृंखला में नवीनतम है, जो शक का संकेत देता है और सरकार विरोधी राजनीतिक तत्वों के साथ उनके कथित सांठगांठ की ओर इशारा करता है।
'ये तो महज शुरुआत' :सांसद फैसल वावड़ा
पाकिस्तानी सांसद फैसल वावड़ा ने गुरुवार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि 9 मई के दंगों से संबंधित आरोपों पर अभी फैसला होना बाकी है। जियो न्यूज से बात करते हुए फैसल ने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपने संस्थान से गंदगी हटाने के लिए धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: PAK Social Media Ban: क्या पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कसेगा शिकंजा? कानून मंत्री ने कंपनियों को दी चेतावनी
इमरान खान के करीबी थे फैज हमीद
इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सत्ता में रहने के दौरान हमीद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री के करीबी लोगों में जल्दी ही अपनी जगह बना ली थी। कुछ खबरों के अनुसार, वह इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी दोनों के काफी करीब हो गए थे।
नवाज शरीफ ने दी थी खुली धमकी
2020 में, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से हमीद और उनके पूर्व बॉस, जनरल कमर बाजवा पर तीन बार के प्रधानमंत्री को पद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। सबसे सीधा आरोप गुजरांवाला में एक रैली के दौरान लगाया गया था, जहां नवाज शरीफ ने कहा था कि जनरल फैज, यह सब आपके हाथों से हुआ है और आपको इसका जवाब देना होगा।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन