PAK Social Media Ban: क्या पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कसेगा शिकंजा? कानून मंत्री ने कंपनियों को दी चेतावनी
क्या पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगने वाला है? ऐसा सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स खासकर एक्स पर सरकार का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इतना ही पाकिस्तान सरकार ने इन सभी प्लेटफॉर्म्स को बड़ी चेतावनी भी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पाकिस्तान के कानून और न्याय राज्य मंत्री बरिस्टर अकील मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकार के साथ सहयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें बैन किया जा सकता है।
बरिस्टर मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसका पाकिस्तान में लगभग 45 लाख उपयोगकर्ता हैं, सरकार के साथ सबसे कम सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक्स को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं और उन्हें पाकिस्तान में कार्यालय खोलने के लिए भी कहा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- Japan Earthquake-Tsunami: जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में लगे झटके; सुनामी की चेतावनी
'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं कर रहा सहयोग'
मंत्री ने आगे कहा कि पैलेस्टाइन से जुड़े पोस्ट 24 घंटे में हटा दिए जाते हैं, लेकिन यहां हम आतंकवाद से जुड़े मामले की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो प्लेटफॉर्म सहयोग नहीं करेगा, उसके खिलाफ भी ब्राजील जैसी कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि ब्राजील में एक्स पर कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर 5.2 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया और 22 मिलियन उपयोगकर्ताओं वाला प्लेटफॉर्म वहां अस्थायी रूप से बंद किया गया।
इमरान खान के एक्स अटाउंट की जांच
बरिस्टर मलिक ने यह भी कहा कि इमरान खान के एक्स अकाउंट के मामले में जांच चल रही है। पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने इमरान से जेल में उनके 'एंटी-स्टेट' पोस्ट और विदेश नीति पर टिप्पणियों के बारे में सवाल किए हैं। इससे पहले, सितंबर में इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में एआई नियमों पर राष्ट्रपति ट्रंप सख्त, राज्यों की अलग नीतियां रोकने के लिए जारी किया नया आदेश
इसमें कहा गया था कि जेल में रहने के दौरान उनके एक्स अकाउंट का संचालन कौन कर रहा है, इसकी जांच राष्ट्रीय साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (पीटीए) को करने का आदेश दिया जाए। कुल मिलाकर मामले में बरिस्टर मलिक ने साफ कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आतंकवाद, गलत सूचना और अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होने चाहिए और एक्स इस मामले में सबसे कम सहयोग कर रहा है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.