{"_id":"617a00601e194d77c22ad3b0","slug":"facebook-has-settled-on-compensation-of-106-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों में भेदभाव का मामला : फेसबुक ने 106.5 करोड़ के मुआवजे पर किया समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नौकरियों में भेदभाव का मामला : फेसबुक ने 106.5 करोड़ के मुआवजे पर किया समझौता
Thu, 28 Oct 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:14 AM IST
सार
विभाग की वकील क्रिस्टीन क्लार्क ने बताया कि फेसबुक ने अमेरिकी कामगारों को इन नौकरियों पर रखने से इनकार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
फेसबुक ने अमेरिका में एक मुकदमे के कोर्ट के बाहर हुए समझौते के तहत 106.5 करोड़ रुपए मुआवजा चुकाने पर सहमति दी है। इस मुकदमे में फेसबुक पर अमेरिकी कामगारों के साथ भेदभाव और केंद्रीय भर्ती नियमों का उल्लंघन करने के आरोप थे।
विज्ञापन
यहां के न्याय विभाग ने इन समझौतों की जानकारी दी है, जिन्हें फेसबुक ने भी स्वीकार किया है। फेसबुक पर आरोप था कि उसने विशेषज्ञता वाले कामों के लिए अस्थायी और एच1बी वीजा धारक कामगारों को भर्ती में प्राथमिकता दी।
विज्ञापन