फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook group falsely commented on women in paris

महिलाओं पर फेसबुक समूह की अभद्र टिप्पणी से बवाल

Tue, 12 Feb 2019 10:25 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 12 Feb 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Facebook group falsely commented on women in paris

फ्रांसीसी मीडिया के युवा अधिकारियों का एक समूह महिला सहकर्मियों को ऑनलाइन परेशान करने वाले युवकों का एक फेसबुक समूह चलाने के कारण आलोचना के घेरे में है। लीग ऑफ लोल नामक इस समूह में अधिकांश 30 वर्ष के आसपास की आयु समूह के युवा शामिल हैं। यह समूह वर्षों से न सिर्फ महिला पत्रकारों का उपहास उड़ाता रहा है महिलाओं को निशाना बनाते हुए अश्लील टिप्पणियां भी करता रहा है। इस समूह पर खासकर उन महिलाओं को निशाना बनाया गया जो नारीवादी समझी जाती हैं। 

विज्ञापन


वामपंथी रुझान वाले दैनिक समाचार पत्र लिबरेशन ने अपनी जांच के बाद समूह के संस्थापक व पत्रकार विंसेन्ट ग्लेड को निलंबित कर दिया है। ग्लेड ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा, ‘मैं 2013 से अपना वह ट्वीट देखकर भयातुर हूं जिनमें मैंने दुष्कर्म के बारे में मजाक किया, मैं शर्मसार हूं।’ समाचार पत्र की तथ्यों की जांच करने वाली इकाई के इस खुलासे के बाद समाचार पत्र के ऑनलाइन संपादक अलेक्सजांद्र हेर्वाड को भी निलंबित कर दिया गया। फ्रांस की पत्रिका लेस इनरोक्युप्टिबल के डेविड डोसेट को भी निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एक महिला ने पत्रकारिता तक छोड़ी

इस फेसबुक समूह का शिकार हुई महिलाओं ने बताया कि किस प्रकार परेशान होकर एक महिला ने पत्रकारिता ही छोड़ दी और एक अन्य महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद ली मोंदे समाचार पत्र ने हाफिंग्टन पोस्ट समाचार साइट के फ्रांसीसी संस्करण के तीन पत्रकारों को इस मामले में निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed