फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook CEO Mark Zuckerberg appears before US Congress

अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग

Wed, 23 Oct 2019 01:00 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Oct 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Facebook CEO Mark Zuckerberg appears before US Congress
mark zuckerberg - फोटो : सोशल मीडिया

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष फिर पेश हुए। उनकी कंपनी फेसबुक निजता, नफरत वाले संदेश और बाजार की असीम शक्ति के दुरुपयोग के आरोपों के चलते जांच के दायरे में है।

विज्ञापन


जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष निजता का उल्लंघन, घृणा फैलाने वाले या गलत जानकारी देने वाले संदेशों को हटाने से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए पेश हुए हैं। कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति ने जुकरबर्ग को फेसबुक के वैश्विक डिजिटल मुद्रा बनाने की योजना पर गवाही देने के लिए समन किया है।
विज्ञापन


फेसबुक की डिजिटल मुद्रा ‘लिब्रा’ योजना को अमेरिका और यूरोप में नियामकों और विधिनिर्माताओं के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, कंपनी की संपूर्ण नीतियां और कामकाज का तरीका सरकार की जांच के दायरे में है। फेसबुक के दुनियाभर में करीब 2.5 अरब उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले फेसबुक प्रमुख जुकरबर्ग अप्रैल 2018 में कांग्रेस के समक्ष गवाही देने के लिए पेश हुए थे। मौजूदा समय में कंपनी को लगभग अपनी हर कोशिश के लिए सरकार, जनता और विधिनिर्माताओं में से किसी ना किसी के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed