{"_id":"5f81e0828ebc3e9bd0125c42","slug":"facebook-blocked-an-advertisement-for-onion-seeds-for-being-overtly-sexual","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक कर बैठा भूल, प्याज की तस्वीर को बताया सेक्सी, विज्ञापनदाता को भेजा नोटिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक कर बैठा भूल, प्याज की तस्वीर को बताया सेक्सी, विज्ञापनदाता को भेजा नोटिस
Sat, 10 Oct 2020 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूफाउंडलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूफाउंडलैंड
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
-फेसबुक ने प्याज की तस्वीर को गलत फोटो समझकर पोस्ट को हटाया
- फोटो : social media
कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के एक व्यक्ति ने प्याज के बीज का एक विज्ञापन फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें प्याज की तस्वीर भी लगाई थी। इस तस्वीर को फेसबुक ने इंसान के शरीर का अंग समझ लिया और इस पोस्ट को हटा दिया। इतना ही नहीं फेसबुक ने विज्ञापन देने वाले व्यक्ति को एक नोटिस भी भेज दिया।
विज्ञापन
फेसबुक ने अपने नोटिस में कहा कि इस विज्ञापन में सेक्सुअल कंटेट दिखाया गया है, जिसके कारण इसे प्लेटफॉरम से हटा दिया गया है। इसके बाद उस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों ने फेसबुक के इस मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर दिया और यह तस्वीर वायरल हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी ने उस विज्ञापन को फिर से प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया, जब उसे अपनी गलती का पता चला। कनाडा के जिस व्यक्ति ने विज्ञापन दिया था उस व्यक्ति के फेसबुक पेज का नाम The Seed Company by EW Gaze है। उसने फेसबुक पर Walla Walla onions के बीज का विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फेसबुक द्वारा कंटेंट को हटाने को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अग्रेसिव कंटेंट को प्रमोट करने के भी आरोप लगते रहे हैं।