फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   f16 fighter plane against India america questions Pakistan on use of fighter plane

भारत में एफ-16 विमान भेजकर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने किया बड़ा एलान

Sat, 02 Mar 2019 12:33 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
f16 fighter plane against India america questions Pakistan on use of fighter plane
F-16 jet
भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर बुधवार सुबह हमला करने की फिराक में आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया था। अब इस मामले में अमेरिका ने सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान से सवाल किया कि आखिर उसकी अनुमति के बिना एफ-16 विमान का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई के लिए क्यों किया गया। पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान मुहैया कराने वाले अमेरिका ने अब भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल करने पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई के लिए अमेरिका से मिले लड़ाकू विमानों और मिसाइलों का इस्तेमाल तो नहीं किया। 
विज्ञापन


बता दें कि एफ-16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को अमेरिका ने ही दिया है। अमेरिका ने कहा है कि एफ-16 का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए कर सकते हैं न कि सैन्य कार्रवाई के लिए। ऐसे में विमान का इस्तेमाल अमेरिका के नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए। अमेरिकी नियमानुसार एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल आत्मरक्षा के लिए कर सकते है, हमले के लिए नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर 325 आतंकवादी और आतंकियों के ट्रेनर का सफाया कर दिया। 

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

f16 fighter plane against India america questions Pakistan on use of fighter plane
donald trump
घटना से बौखलाए पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी बुधवार को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करके देश की सीमा में एफ-16 लड़ाकू विमान से हमला करना चाहा। लेकिन दुश्मन से लोहा लेने को तैयार बैठी भारतीय वायुसेना ने देश की सीमा में घुस आए पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया और पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। बुधवार को पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू जेट विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया। 

हालांकि पाकिस्तान इस बात से इंकार कर रहा है कि उसने इस कार्रवाई में एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। लेकिन भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने गुरुवार शाम को पाकिस्तान के झूठ को सामने ला दिया। उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि भारतीय वायुसीमा में घुसे विमान एफ-16 ही थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की ओर से पेश किए गए सबूतों की जांच कर रहे हैं। यदि जांच में इन विमानों के इस्तेमाल होने और शर्तों के उल्लंघन का मामला पाया जाता है तो अमेरिका पाकिस्तान के साथ आगामी रक्षा सौदों को रद्द कर सकता है। 

क्या थी अमेरिकी शर्तें

f16 fighter plane against India america questions Pakistan on use of fighter plane
f-16 jet
अमेरिका ने 80 के दशक में पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान दिए। विमान देने से पहले अमेरिका ने कुछ शर्तें तय की थीं। यह शर्तें पाकिस्तान को एफ-16 को युद्ध के अलावा इस्तेमाल करने से रोकती हैं। 

ये थीं शर्तें

- अमेरिका की शर्तों के अनुसार अमेरिका की इजाजत के बिना पाकिस्तान एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई में नहीं कर सकता। 

- पाकिस्तान इसका इस्तेमाल आत्मरक्षा में कर सकता है, लेकिन हमले के लिए नहीं। 

- वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ इसका इस्तेमाल हो सकता है। 

- एफ-16 में लगी एमरॉम मिसाइल के इस्तेमाल से पहले भी अमेरिका की इजाजत लेनी होगी। 

- शर्तों के उल्लंघन पर अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed