पाकिस्तान के बाद जोरदार धमाके से दहला अफगानिस्तान, नौ लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लाहौर में एक सूफी दरगाह पर आत्मघाती हमले के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल जोरदार धमाके से दहल उठा। इस धमाके में नौ लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की वजह से शहर के आसमान में धुंए का काला गुबार छा गया।
TOLO News: Nine wounded have been taken to hospitals following the blast in Kabul https://t.co/5tPbpssPXt
— ANI (@ANI) May 8, 2019
रमजान के पवित्र महीने में युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के इस शहर में यह ताजा हमला है। इस धमाके में नौ लोग गायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
शहर के पुलिस बल के प्रवक्ता फिरदौस फरामुर्ज ने बताया, ‘यह बात सही है कि काबुल के शर-ए-नौ इलाके में धमाके की आवाज सुनी गयी है। हम लोग पूरा ब्यौरा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’
लाहौर में आत्मघाती हमले में तीन जवानों समेत दस की मौत
पाकिस्तान के लाहौर में रमजान के पवित्र महीने में सूफी दरगाह (दाता दरबार) के बाहर बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एलीट फोर्स के तीन जवानों समेत 10 लोग शामिल हैं।
पंजाब के आईजी आरिफ नवाज खान ने मीडिया को बताया कि एलीट फोर्स के जवान गेट नंबर दो पर सुरक्षा में तैनात थे। दरबार के बाहर सड़क पर खड़ी एलीट फोर्स की गाड़ी के पास हुआ। फोर्स की गाड़ी को निशाना बनाकर ये हमला किया गया। इसमें फोर्स के तीन जवानों समेत 10 लोगों की मौत हो गई।