{"_id":"60ffe68e30a3123bcd72e6b5","slug":"explosion-at-chemical-park-in-germany-declared-as-extreme-threat-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खतरा: जर्मनी के केमिकल पार्क में विस्फोट, कई हाईवे बंद, लोगों को घर में ही रहने की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा खतरा: जर्मनी के केमिकल पार्क में विस्फोट, कई हाईवे बंद, लोगों को घर में ही रहने की चेतावनी
Tue, 27 Jul 2021 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:39 PM IST
सार
जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में स्थित एक केमिकल पार्क में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में कई कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। वहीं, विस्फोट के बाद पूरे शहर में घना काला धुंआ फैल गया है, जिसके चलते जहरीले प्रदूषण की आशंका बढ़ गई है। इस घटना को गंभीर खतरा घोषित कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह अपने घर के अंदर ही रहें। दमकल और प्रदूषण जांच वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
जर्मनी के केमिकल पार्क में विस्फोट
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह विस्फोट शहर में स्थित चेंपार्क साइट पर हुआ। मंगलवार की सुबह करीब 9.40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा मदद के लिए फेडरल कार्यालय ने इस विस्फोट को गंभीर खतरा करार दिया है और लोगों से कहा है कि वह अपने घरों के अंदर ही रहें और दरवाजें व खिड़कियां बंद रखें।
विज्ञापन
केमिकल पार्क के ऑपटेरटरों ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आस-पास के कई प्रमुख हाईवे को भी बंद कर दिया है और सभी लोगों से कहा है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें और लीवरकुसेन से बाहर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि अगला आदेश घोषित किए जाने कर फिलहाल अभी इस शहर में प्रवेश न करें।
विज्ञापन
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट की घटना के बाद पांच लोग लापता हैं। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जर्मनी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मोबाइल एप पर आने वाले आपातकालीन संदेश लोगों को 'अत्यधिक खतरे' की चेतावनी दे रहे हैं। साथ ही, बाहरी इलाकों से आ रहे लोगों के शहर में प्रतिबंध पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, कंपनी का कहना है कि वह इस घटना को लेकर एक प्रेस वार्ता करने की तैयारी कर रही है। चेंपार्क एक इंडस्ट्रियल पार्क है जहां कई नामी केमिकल कंपनियों समेत 30 से अधिक कंपनियां हैं। यह राइन नदी पर स्थित कोलोन से करीह 20 किलोमीटर दूर है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों की सहायता के लिए एक हॉटलाइन शुरू की गई है।
Huge blast at Chempark Leverkusen. Something exploded at Bayer pic.twitter.com/1bTrMzncnZ
— The Entertainer (De Goede Volger) (@haverkamp_wiebe) July 27, 2021