फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump says, Expect to have COVID-19 vaccines for every American by April 2021

राष्ट्रपति ट्रंप को उम्मीद-अप्रैल 2021 तक हर अमेरिकी के लिए उपलब्ध होगी कोरोना की वैक्सीन

Sat, 19 Sep 2020 03:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Donald trump says, Expect to have COVID-19 vaccines for every American by April 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पूरी दुनिया में कोरोना ने अमेरिका में सबसे अधिक कहर बरपाया है। अमेरिका में अब तक 70 लाख के करीब लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है। देश में संक्रमितों और मृतकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने वैक्सीन को जल्द से जल्द बाजार में उपलब्ध करवाने के लिए अपने प्रयास को तेज कर दिए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उम्मीद जताई है कि अप्रैल 2021 तक हर अमेरिकी के पास कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि जैसे ही वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है, प्रशासन इसे तुरंत अमेरिकी लोगों तक पहुंचाएगा और हर महीने लाखों डोज मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि अप्रैल 2021 तक हर अमेरिकी के पास कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका के शानदार डॉक्टर और वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और तीन वैक्सीन पर परीक्षण अंतिम चरण में हैं।ट्रंप ने आगे कहा कि वैक्सीन के संबंध में बहुत तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी को समाप्त करने और जनजीवन को सामान्य करने के लिए वैक्सीन को जल्द से जल्द विकसित किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने एक सफल वैक्सीन पर बात करते हुए कहा कि यह न केवल लाखों लोगों की जान बचाएगी बल्कि आने वाले जेनरेशन के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन के संबंध में बहुत तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी को समाप्त करने और जनजीवन को सामान्य करने के लिए वैक्सीन को जल्द से जल्द विकसित किया जाना चाहिए। एक सफल वैक्सीन न केवल लाखों लोगों की जान बचाएगी बल्कि आने वाले जेनरेशन के लिए भी उपयोगी साबित होगी।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों को देखते हुए वैक्सीन परीक्षण किया जा रहा है। हमारे वैज्ञानिक हर स्तर से इस पर परीक्षण कर रहे हैं ताकि लोगों कि लिए कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। ट्रंप ने आगे कहा कि वैक्सीन का विकास हमारी प्राथमिकता है और हम इसकी सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed