{"_id":"62b0e693cea2fe0dc4562c19","slug":"ex-rebel-fighter-gustavo-petro-wins-colombia-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colombia Presidential Election: कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता गुस्तावो पेट्रो जीते, प्रतिद्वंद्वी रोडोल्फो हर्नांडेज को दी मात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colombia Presidential Election: कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता गुस्तावो पेट्रो जीते, प्रतिद्वंद्वी रोडोल्फो हर्नांडेज को दी मात
Tue, 21 Jun 2022 02:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बोगोटा।
एजेंसी, बोगोटा।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:58 AM IST
सार
यह चुनाव ऐसे वक्त में हुआ है जब कोलंबिया बढ़ती असमानता, मुद्रास्फीति और हिंसा से जूझ रहा है। लैटिन अमेरिका के तीसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश में पेट्रो की जीत हर्नांडेज की हार से कहीं अधिक मायने रखती है।
विज्ञापन
गुस्तावो पेट्रो।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबिया में वामपंथी नेता गुस्तावो पेट्रो ने देश में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में तीसरी कोशिश में पेट्रो को 50.48 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रोडोल्फो हर्नांडेज को 47.26 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन
यह चुनाव ऐसे वक्त में हुआ है जब कोलंबिया बढ़ती असमानता, मुद्रास्फीति और हिंसा से जूझ रहा है। लैटिन अमेरिका के तीसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश में पेट्रो की जीत हर्नांडेज की हार से कहीं अधिक मायने रखती है।
विज्ञापन
पेट्रो की इस जीत ने देश की आधी सदी के सशस्त्र संघर्ष में वामपंथ के कथित जुड़ाव संबंधी धारणा को भी तोड़ा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अब भंग ‘एम-19’ आंदोलन में शामिल थे और समूह के साथ भागीदारी के आरोप में जेल की सजा के बाद उन्हें माफी दी गई थी।
विज्ञापन