फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-ISI chief Hameed responsible for Nawaz Sharif's 2017 ouster: Pak Defence Minister

Pakistan: 'नवाज शरीफ की 2017 में विदाई एक साजिश थी', रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- इसके पीछे फैज हमीद का हाथ

Sun, 14 Dec 2025 12:00 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Dec 2025 12:00 AM IST
सार

ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि बाद में कोर कमांडर रहते हुए भी फैज हमीद ने इमरान खान की मदद जारी रखी और आज भी जो ताकतें इमरान को दोबारा सत्ता में लाने की कोशिश कर रही हैं, उनकी जड़ें उसी दौर में बोई गई थीं। उन्होंने कहा कि फैज हमीद और इमरान खान को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता।

विज्ञापन
Ex-ISI chief Hameed responsible for Nawaz Sharif's 2017 ouster: Pak Defence Minister
ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद ही वर्ष 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सत्ता से हटाने के जिम्मेदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे फैज हमीद की निगरानी में अंजाम दिया गया। सियालकोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि फैज हमीद को 15 महीने तक चले सैन्य ट्रायल के बाद 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है और उनके खिलाफ अभी और भी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू होनी बाकी है। एक स्थानीय अखबार के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने कहा कि फैज हमीद के कृत्यों से देश को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gaza: इस्राइली हमले में हमास का टॉप कमांडर राएद सईद ढेर; गाजा में बारिश और ठंड से 14 लोगों की मौत
विज्ञापन


'प्रोजेक्ट इमरान' पर बोले ख्वाजा आसिफ
आसिफ ने कहा कि नवाज शरीफ को सत्ता से हटाना, उनके खिलाफ मामले दर्ज करना, आरोप लगाना और फिर इमरान खान को सत्ता में लाना, यह सब 'प्रोजेक्ट इमरान' का हिस्सा था, जिसे फैज हमीद चला रहे थे। उनके अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी फैज हमीद कर रहे थे। नवाज शरीफ, जो पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं, जुलाई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पद से हटाए गए थे। यह उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका था। नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख रहे हैं। फिलहाल उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री हैं और बेटी मरियम नवाज पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फैज हमीद और इमरान खान ने देश को नुकसान पहुंचाया'
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि फैज हमीद और उनके 'साझेदार' इमरान खान ने मिलकर देश को गंभीर नुकसान पहुंचाया। इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं। आसिफ ने कहा कि 2018 के आम चुनावों में इमरान खान की जीत भी 'प्रोजेक्ट इमरान' का हिस्सा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि फैज हमीद उस सरकार का सबसे अहम चेहरा थे और उन्होंने राजनीतिक विरोधियों को धमकाने और जेल भेजने में अहम भूमिका निभाई। उनके अनुसार, इस पूरे दौर का सबसे बड़ा लाभ इमरान खान को मिला।


यह भी पढ़ें - बांग्लादेश: उस्मान हादी पर जानलेवा हमले के बाद एक्शन में मुहम्मद यूनुस, पूरे देश में सुरक्षा कड़ी करने का आदेश

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि फैज हमीद के कार्यकाल में संसद तक को निर्देश दिए जाते थे और देश के भविष्य से जुड़े फैसले प्रधानमंत्री आवास के पिछवाड़े में किए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि फैज हमीद के तबादले के बाद उनका यह प्रोजेक्ट धीरे-धीरे बिखरने लगा। 

भारत के साथ सैन्य टकराव पर ख्वाजा आसिफ का दावा
रक्षा मंत्री ने एक विवादास्पद बयान में कहा कि अगर फैज-इमरान गठजोड़ अब भी मौजूद होता, तो शायद भारत के साथ सैन्य टकराव की जरूरत भी नहीं पड़ती, क्योंकि वे देश को भीतर से ही तबाह कर देते। गौरतलब है कि भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। इसके बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच तीखी झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति के साथ खत्म हुईं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed